20 APRSATURDAY2024 4:28:32 AM
Nari

सोया मिल्क में शहद मिलाकर पीने से ही मिलेंगे ये 10 फायदे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 04 Sep, 2018 02:44 PM
सोया मिल्क में शहद मिलाकर पीने से ही मिलेंगे ये 10 फायदे

सोया मिल्क और शहद : सोया मिल्क पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कई हैल्थ प्रॉब्लम से बचाने में मदद करते हैं। मगर अमेरिकंस वजन कम करने के लिए सोया मिल्क में शहद मिलाकर पीना पसंद करते हैं। कई खनिज, सोडियम, पोटाशियम, फासफोरस, मैग्रीशियम, आयरन और विटामिन बी12 से भरपूर सोया मिल्क में शहद मिलाकर पीने से न सिर्फ आपका वजन तेजी से कम होता है बल्कि इससे आप कई बीमारियों से भी बचे रहते हैं। आइए जानते हैं रोजाना सोया मिल्क में शहद मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

 

घर में ऐसे बनाएं सोया-हनी मिल्क
सोयाबीन को अच्छी तरह पीसकर दूध में मिलाएं। अब इसमें शाहद डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं और गुनगुना करके पीएं।

PunjabKesari

1. वजन घटाने में मददगार
इस ड्रिंक में कौलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इसे पीने से फैट बर्निंग का प्रोसेस तेज हो जाती है और वजन जल्दी से कम होता है। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो रोज इस ड्रिंक का सेवन करें।

PunjabKesari

2.कैंसर से बचाव
इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भी अधिक होती है। ऐसे में इस ड्रिंक को रोजाना पीने से आप कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से भी बचे रहते हैं।
 

3. हड्डियों को बनाए मजबूत
सोया मिल्क में शहद मिलाकर पीना हड्डियों के लिए भी अच्छा होता है। कैल्शियम, विटामिन डी और आयरन से भरपूर इस ड्रिंक का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
 

4. स्ट्रांग मसल्स
अगर आप जिम जाते हैं तो इस ड्रिंक सेवन आपके लिए फायदेमंद हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन होता है। यह मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है।
 

5. दिल के रोग
दिल की बीमारियों से बचने के लिए भी इस ड्रिंक का सेवन फायदेमंद है। दरअसल, इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे आप हार्ट प्रॉब्लम से बचे रहते हैं।

PunjabKesari

6. ऑस्टियोपोरोसिस
हनी और सोया मिल्क में आइसोफ्लेवोंस भी भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में इसका रोजाना सेवन आपको ऑस्टियोपोरोसिस से बचाने में भी मदद करता है।
 

7. एनीमिया से बचाव
आयरन से भरपूर होने के कारण इसका सेवन शरीर में एनीमिया (खून की कमी) से बचाने में भी इफेक्टिव होता है। एनीमिया से बचने के लिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
 

8. शारीरिक कमजोरी करे दूर
विटामिन बी12 की भरपूर मात्रा होने के कारण इसका सेवन शरीर को कमजोरी भी दूर करता है। नाश्ते में यह ड्रिंक पीने से न सिर्फ आपकी कमजोरी दूर होती है बल्कि यह आपको पूरा दिन एनर्जेटिक भी रखता है।
 

9. मजबूत इम्यून सिस्टम
यह आपको कई बीमारियों से बचाने में भी मददगार होता है क्योंकि रोजाना इसका सेवन इम्यूनिटी को बढ़ाता है। अगर आप भी बीमारियों से बचना चाहते हैं तो रोज इस ड्रिंक का सेवन करें।
 

10. डाइजेशन सिस्टम इम्प्रूव
इस ड्रिंक में फाइबर्स भी होते हैं। इसे पीने से डाइजेशन सिस्टम इम्प्रूव होता है, जिससे आपको पेट की प्रॉब्लम और कब्ज से छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News