मुस्कुराने से हमारे आस-पास का माहौल भी खुशनुमा हो जाता है। इससे इंसान कुछ देर के लिए तनाव भूलकर खुद को फ्रेश महसूस करता है। मेडिकल साइस भी यह मानती है कि मुस्कुराना एक तरह का व्यायाम हैं, इससे दिमाग में डोपामाइन हॉर्मोंस पैदा होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इस लिहाज से खुश रहना सेहत के लिए भी बहुत अच्छा है। इससे दिल की बीमारिया, ब्लड प्रेशर,डिप्रेशन आदि कई तरह के रोग दूर हो जाते हैं। इसके अलावा यह हमारी उम्र भी बढ़ा देता है।
1.साकारात्मक सोच
इससे कई तरह के मानसिक रोग भी दूर हो जाते हैं। मुस्कुराहट से इंसान की सोच भी साकारात्मक हो जाती है। तनाव कई गुणा तक कम हो जाता है। जिससे इंसान की उम्र बढ़ने के साथ बीमारियां कोसो दूर रहती हैं।
2 दिल के लिए अच्छा व्यायाम
खुलकर हंसने से खून का संचार ठीक ढंग से होने लगता है। इससे शरीर में एंडोर्फिन नाम रसायन निकलता है जो दिल को मजबूत करता है। एेसे में दिल की बीमारियों से दूर रहने के लिए जितना हो सके उतना खुलकर हंसे।
3. इम्यून सिस्टर होता है मजबूत
चिंता और गुस्सा करने से पाचन तंत्र संबंधी समस्याएं होने लगती है। इन समस्याओं से दूर रहने के लिए खुलकर हंसना शुरू करें। हंसने और खुश रहने से हमारे शरीर के प्राकृतिक किलर सेल्स यानी एंटीबॉडीज मजबूत होते हैं।
4. ऑक्सीजन की कमी होगी पूरी
हंसने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी भी पूरी होती है। इससे हानिकारक बैक्टीरिया खत्म होने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
5. कम होता है तनाव
हंसने से तनाव कम होता है। रोजाना आधा घंटे के लिए लाफ्टर थेरेपी का इस्तेमाल करने से स्ट्रेस से राहत मिलती है। खुद को मानसिक परेशानियों से दूर रखने के लिए हंसना शुरू करें।
6. दूर होगा मोटापा
मोटापा कम करने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या करते हैं। मगर फिर भी बढ़ा हुआ वजन कम नहीं हो पाता। एेसे में अगर आप दिन में आधा घंटा मुस्कुरा लेंगे तो वजन कम होने लगेगा।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP