18 APRTHURSDAY2024 6:27:39 PM
Nari

नहाने के पानी में मिलाएं यह 1 चीज, नहीं लगाने पड़ेगे डॉक्टर के चक्कर

  • Updated: 19 Mar, 2018 12:29 PM
नहाने के पानी में मिलाएं यह 1 चीज,  नहीं लगाने पड़ेगे डॉक्टर के चक्कर

मौसम बदलने के साथ सेहत और त्वचा संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की दवाईयों का सेवन करते हैं लेकिन छोटी-मोटी परेशानियों के लिए आप घरेलू नुस्खे भी अपना सकते है। जी हां, अगर आप नहाने के पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं तो आप हैल्दी और ग्लोइंग दोनों रहेंगे। हम आपको बताते हैं कि नहाने के पानी में नमक मिलाने से क्या-क्या फायदे होते है।

- घुटनों का दर्द 
बढ़ती उम्र में अक्सर लोग घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं। नमक वाले पानी से नहाने से इस समस्या से जल्द राहत मिलती है।

- ग्लोइंग स्किन
नमक वाले पानी से नहाने त्वचा में कुदरती निखार आता है। इससे झुर्रियां और दाग-धब्बे दूर होते है। 

- कमर दर्द 
PunjabKesari
लगातार बैठे रहने या फिर सही पोजीशन में न बैठने की वजह से कमर में दर्द होता है। कमर दर्द होने पर पेनकिलर खाने की बजाय इस नुस्खे को अपनाएं। इससे जल्द आराम मिलेगा। 

- स्किन इंफेक्शन 
मौसम बदलने पर कई लोगों को स्किन इंफेक्शन जैसे दाद,खाज,खुजली की समस्या होने लगती हैं। रोज पानी में नमक मिलाकर नहाने से इन परेशानियों से जल्द राहत मिलती है।

- तनाव
PunjabKesari
पानी में नमक मिलाकर नहाने से तनाव दूर होता है। इससे मूड अच्छा रहता है। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News