25 APRTHURSDAY2024 12:05:26 PM
Nari

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए कैसे फायदेमंद है गर्म पानी?

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 14 Dec, 2019 02:30 PM
प्रेगनेंट महिलाओं के लिए कैसे फायदेमंद है गर्म पानी?

प्रेग्नेंसी के  दौरान  महिलाओं  को अपने खान-पान के साथ  शरीर को सही पोषण देने की  जरुरत होती है। अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो ये बच्चे और मां दोनो  के लिए  नुकसानदायक हो सकता है। बच्चे के विकास के लिए पानी बेहद जरुरी है। प्रेग्नेंट महिला अगर गर्म पानी का सेवन करती है तो यह उसके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है साथ ही प्रेगनेंसी के दौरान बढ़ने वाले वजन से भी आप बचे रहते हैं।

Image result for pregnant women drinking hot water,nari

पाचन तंत्र

गर्म पानी पाचन तंत्र को ठीक करने के साथ-साथ  शरीर में मौजूद फालतू पर्दाथों को भी बाहर निकालता है और जिससे बच्चे तक सही पोषक तत्व आसानी से पहुंचते हैं। मगर ध्यान रखें पानी ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए।

कब्ज

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को आमतौर पर कब्ज की समस्या रहती है। ऐसे में खाली पेट गुनगुना पानी पीने के बाद कुछ देर जरुर टहलें। ऐसा हररोज करने से आपको कब्ज की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। महिलाओं को एसिडिटी की प्रॉब्लम कब्ज की वजह से होती है, ऐसे में इन दोनों परेशानियों से बचने के लिए जितना हो  सके गुनगुना पानी पिएं, यह आपके पेट की आंतड़ियों को हार्ड होने से रोकता है।

Image result for constipation in pregnant women,nari

मॉर्निंग सिकनेस करे कम

ज्यादातर गर्भवती महिलाएं मॉर्निंग सिकनेस से बहुत परेशान रहती है गर्म पानी  उनके लिए फायदेमद साबित हो सकता है इसलिए प्रेग्नेंट महिला को गर्म पानी जरुर पीना  चाहिए। साथ ही इस दौरान महिलाओं को खाना डाइजेस्ट करने में परेशानी होती है, मगर गर्म पानी पीने से आपकी यह समस्या भी ठीक होती है।

 

तो ये थे प्रेगनेंसी के दौरान गुनगुना पानी पीने के खास 3 फायदे।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News