20 APRSATURDAY2024 9:33:06 AM
Nari

गर्मी में खाएंगे यह एक चीज, तन और मन रहेगा ठंडा

  • Updated: 17 Apr, 2018 01:06 PM
गर्मी में खाएंगे यह एक चीज, तन और मन रहेगा ठंडा

गोंद कतीरे की तासीर ठंडी होती है। इसे खाने से पहले पानी में भिगोकर रखा जाता है। गर्मी के मौसम में इसका सेवन काफी फायदेमंद है। इसे नींबू के पानी या दूध में मिला कर खाना चाहिए। इससे शरीर में पड़ी गर्मी खत्म होती है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन और फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को कई समस्याओं से बचा कर रखते हैं। आइए जानिए इसके सेवन से किन-किन समस्याओं से बचा जा सकता है।

PunjabKesari

1. कमजोरी करें दूर
अगर आपको शरीर में कमजोरी महसूस हो रही हो और जरा-सा काम करने पर थकावट होने लगे तो गोंद कतीरे का सेवन करें। इसके लिए हर रोज सुबह आधा गिलास दूध में गोंद कतीरा और चीनी मिला कर पीएं। इससे आप पूरा दिन फ्रैश फील करेंगे।

2. लू से करें बचाव
गर्मियों में बाहर जाने से लू लगने का डर होता है। इससे बचने के लिए सुबह-शाम गोंद कतीरा शर्बत में मिला कर पीना चाहिए।

3. हाथों-पैरों की जलन करें दूर
कुछ लोगों के हाथों-पैरों से बहुत सेंक निकलता है। इससे राहत पाने के लिए गोंद कतीरा काफी फायदेमंद है। इसे प्रयोग करने के लिए  2 चम्मच गोंद कतीरे को रात को सोने से पहले 1 गिलास पानी में भिगो कर रखें और सुबह इसमें शक्कर डाल कर खाएं।

4. खून की कमी करें दूर
खून की कमी होने पर गोंद कतीरा बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए हर रोज गोंद कतीरा भिगोकर खाएं।

5. टांसिल से पाए राहत
गले के टांसिल की समस्या से निजात पाने के लिए यह बहुत कारगार उपाय है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 2 भाग गोंद कतीरा बारीक पीसकर धनिए के पत्तों के रस में मिला कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से रोजाना गले पर लेप करें।

6. बाथरूम करते जलन से मिलें राहत
कई बार कम पानी पीने के कारण बाथरूम करते जलन होने लगती है। इससे राहत पाने के लिए नींबू पानी में इसे मिला कर पीएं। 



 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News