24 APRWEDNESDAY2024 7:17:07 AM
Nari

चना खाने से होते हैं कई फायदे!

  • Updated: 05 Oct, 2016 03:11 PM
चना खाने से होते हैं कई फायदे!

खाली पेट चने का सेवन करना से शरीर के लिए लाभदायक होता है। चना और चने की दाल दोनों के सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, रेशे, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स पाए जाते हैं। इसे खाने से दिमाग तेज होता है। आज हम आपको बताते है कि चना का सेवन करने से क्या फायदे होते है। 

1. जुकाम होने पर गर्म चने को किसी साफ कपड़े में बांधकर सूंघे। इससे जुकाम ठीक हो जाएगा। 

2. रात में चने भिगोकर रख दें। सुबह इन्हें खाली पेट खाएं। इससे डायबिटीज दूर हो जाती है।

3. यह पाचन शक्ति को संतुलित और दिमागी शक्ति को बढ़ाता है। इसे खून साफ होता है और त्वता निखरती है। 

4. वजन कम करने के लिए इसे रोज नाश्ते में खाएं। अस्थमा के मरीजों को चने के आटे का हलवा सर्दियों में खाना चाहिए। इससे काफी फायदा होता है। 

5. पीलिया में चने की दाल खाएं। इससे राहत मिलती है। बार-बार यूरीन आने पर चने का सेवन करें। इससे यूरीन संबंधित कई बीमारियां दूर होती है। 

6. चने के पौधे के सूखे पत्तों के धूएं से हिचकी और पेट की बीमारियों में लाभ मिलता है।

Related News