20 APRSATURDAY2024 1:26:40 PM
Nari

चावल और पास्ता को यूं बनाएं हेल्दी, सेहत को मिलेंगा खूब फायदा

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 27 Dec, 2019 03:11 PM
चावल और पास्ता को यूं बनाएं हेल्दी, सेहत को मिलेंगा खूब फायदा

क्या आप जानते हैं कि चावल और पास्ता दोनों ही आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं? आइए जानते हैं इन दोनों में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में खास जानकारी...

चावल

1 कप पके हुए चावलों में 206 कैलोरीज, 45 ग्राम कार्ब, 1 ग्राम फाइबर और 4 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

Image result for rice,nari

पास्ता

1 कप पके हुए पास्ता में 221 कैलोरीज, 43 ग्राम कार्ब, 2.5 ग्राम फाइबर और 8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। ये दोनों चीजें आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

चावल और पास्ता को और हेल्दी बनाने का तरीका...

सिंपल चावल खाने की बजाए इसमें अलग-अलग तरह की सब्जियां डालकर खाने से जहां इसका स्वाद बढ़ता है वहीं इसके पौष्टिक तत्वों में भी बढ़ावा होता है। गाजर, मटर, ब्रोकली, आलू और शिमला मिर्च डालकर आप चावलों को और भी हेल्दी बना सकते हैं। इसी तरह आप पास्ता में भी तरह तरह की सब्जियों का इस्तेमाल कर इसे और भी हेल्दी बना सकते हैं।

Related image,nari

पास्ता बनाते वक्त सब्जियों को ज्यादा कुक करने से बचें। ऐसा करने से सब्जियों का स्वाद कम होगा साथ ही उनके पोषक तत्व भी। सब्जियां पकाते वक्त उन्हें 3 से 4 मिनट के लिए ही पकाएं तो बेहतर होगा।

पीरियड्स संबंधित परेशानिया

मगर जिन महिलाओं को पीरियड्स संबंधित परेशानिया हैं, उन्हें इन दोनों चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए। ज्यादा चावल और पास्ता खाने से व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या भी बढ़ती है। ऐसे में इन परेशानियों से पीड़ित महिलाएं खासतौर पर पास्ता का सेवन कम से कम करें।

Image result for period problem,nari

मीनोपॉज (Menopause)

जिन औरतों के पीरियड्स बंद हो चुके हैं। उन्हें भी इन दोनों चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए। अगर महिलाएं इस दौरान ज्यादा चावल, ऑयली फूड और पास्ता जैसी चीजों का सेवन करती हैं तो इसका असर आपकी हड्डियों पर पड़ सकता है। जी हां, मीनोपॉज के बाद ज्यादा वाई वाली चीजें खाने से आपकी हड्डियां कमजोर होती हैं।

तो ये थे चावल और पास्ता को हेल्दी बनाने का तरीका और साथ ही उससे जुड़े महिलाओं के लिए कुछ खास टिप्स। 
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News