25 APRTHURSDAY2024 4:56:04 AM
Nari

Health Update: मुट्ठीभर भीगे चने दूर करेंगे यूरीन प्रॉब्लम, कई और फायदे - Nari

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 30 Sep, 2018 05:57 PM
Health Update: मुट्ठीभर भीगे चने दूर करेंगे यूरीन प्रॉब्लम, कई और फायदे - Nari

काले चने, बादाम जैसे महंगे ड्राइफ्रूट्स से भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, मिनरल, विटामिन और आयरन भरपूर मात्रा में होता है जो प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मददगार है। सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने से कई तरह की हेल्थ प्रॉबल्मस से छुटकारा पाना आसान हो जाता है। जानें किस तरीके से खाएं भीगे हुए चने। 
 

चने खाने का सही तरीका
मुट्ठी भर चने तो मिट्टी या चीनी के बर्तन में डालकर भिगोएं। रात भर इन्हें इसी तरह रखें और सुबह खाली इन्हें पानी से निकाल कर चबा-चबा कर खाएं। 

 

चने खाने के फायदे
1. कब्ज से राहत
भीगे हुए चने में ढेर सारे फाइबर्स होते हैं जो पाचन क्रिया दुरुस्त करके पेट साफ करने में मददगार है। इसे खाने से कब्ज जैसी परेशानी आसानी से दूर हो जाती है।

PunjabKesari

2. भरपूर एनर्जी 
यह एनर्जी का बहुत अच्छा स्त्रोत है। रोजाना इसका सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होने लगती है। 

PunjabKesari

3. मर्दानगी बढ़ाए
वैसे तो भीगे चने कोई भी खा सकता है लेकिन पुरुषों के लिए यह ज्यादा फायदेमंद हैं। 1 चम्मच शक्कर के साथ मुट्ठी भर भीगे चने खाने से मर्दानगी संबंधी कमजोरी दूर होती है। 

 

4. फर्टिलिटी में सुधार
सुबह भीगे हुुए चने के साथ शहद का सेवन करने से फर्टिलिटी में सुधार होता है। 

PunjabKesari

5. यूरिन प्रॉब्लम दूर 
बार-बार यूरिन जाने की परेशानी होती है तो भीगे चने के साथ गुड़ का सेवन करने से फायदा मिलता है। 

PunjabKesari

6. वजन बढ़ाए
बॉडी मास में सुधार लाना चाहते हैं तो भीगे चने का सेवन बेस्ट है। इसे रोजाना खाने से मसल्स स्ट्रांग होने लगती हैं। 

PunjabKesari

7. किडनी की बीमारियां दूर
जिन लोगों को किडनी से जुड़ी परेशानियां है उनके लिए चने का सेवन बहुत फायदेमंद है। चने किडनी से एकस्ट्रा साल्ट निकालने में मददगार है। जिससे किडनी स्वस्थ रहती है। 

PunjabKesari

8. सर्दी-जुकाम से बचाव
इसे खाने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है जिससे सर्दी-जुकाम जैसी छोटी-मोटी परेशानियों से बचाव रहती है।

PunjabKesari

9. स्वस्थ दिल
कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में भी भीगे चने बहुत लाभकारी हैं। इसका सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। 

PunjabKesari

10. डायबिटीज कंट्रोल
रोजाना भीगे चने खाने से मोटाबॉलिज्म स्ट्रॉग होना शुरू हो जाता है। जिससे डायबिटीज कंट्रोल रहती है। 

PunjabKesari

11. एनिमिया से राहत
आयरन की कमी दूर करने के लिए काले चने बेस्ट हैं। इससे ब्लड नेचुरल तरीके से साफ भी होने लगता है। 

 

Related News