18 APRTHURSDAY2024 12:32:01 AM
Nari

थायराइड और गठिए से पाना है छुटकारा तो पीना शुरू करें तांबे के बर्तन में पानी

  • Updated: 15 Apr, 2018 04:08 PM
थायराइड और गठिए से पाना है छुटकारा तो पीना शुरू करें तांबे के बर्तन में पानी

भले ही आज तांबे के बर्तन का इस्तेमाल कम किया जाता है लेकिन आपने अब भी कुछ लोगों को इसमें पानी पीते देखा होगा क्योंकि यह कई हेल्थ समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार यह शरीर के तीन दोषों (वात, कफ और पित्त) को संतुलित बनाएं रखता है। यह शरीर से कई विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में सक्षम होता है। इसे पीने से कई रोगों का नाश होता है। रात को तांबे के बर्तन में पानी रख कर सुबह पीने से इसका स्वाद थोड़ा जरूर बदल जाता है लेकिन यह बासी नहीं होता। आइए जानिए तांबे के बर्तन में पानी पीने से किन-किन हेल्थ समस्याओं का नाश होता है।

1. थायराइड पर रखें कंट्रोल
शरीर में थायरेक्सीन हार्मोन के असंतुलन के कारण थायराइड की समस्या होती है। इसके होने पर वजन बहुत तेजी घटने या बढ़ने लगता है और थकावट महसूस होने लगती है। इन हार्मोन पर नियंत्रण रखने के लिए तांबे के बर्तन का पानी काफी फायदेमंद है।

2. गठिए से दिलाएं निजात
गठिया होने पर शरीर के जोड़ो में दर्द और सूजन होने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए तांबे के बर्तन का पानी बहुत मददगार है। इसमें एंटी-इफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दर्द और सूजन को कम करते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

3. याददाशत बढ़ाए
जिन लोगों को भूलने की आदत है उनके लिए तांबे के बर्तन का पानी बहुत फायदेमंद है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो दिमाग को तेज करने में मदद करते हैं।

4. पाचन क्रिया बढ़ाए
इस पानी के पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और यह शरीर में बैक्टीरिया को आसानी से नष्ट कर देता है। यह पेट की समस्याएं  एसिडिटी, कब्‍ज और सूजन से राहत दिलाता है। यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। तांबे के बर्तन का पानी पेट के लिए अमृत समान है।

5. एनीमिया से बचाए 
ज्यादातर महिलाओं में खून की कमी होने पर एनीमिया की शिकायत हो जाती है।  एनीमिया के रोगी को तांबे के बर्तन में पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। तांबा डाइट में शामिल आयरन को आसानी से सोख लेता है, जिससे शरीर में जल्दी ही खून की कमी पूरी हो जाती है।

6. ग्लोइंग स्किन
गलत खान-पान के कारण सबसे ज्यादा बुरा असर हमारी स्किन पर पड़ता है। इससे स्किन पर मुहांसे होने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो रात को तांबे के बर्तन में पानी रख कर सुबह खाली पेट पीएं। इसे नियमित पीने से स्किन की परेशानियों से भी राहत मिलेगी और ग्लोइंग भी हो जाएगी।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News