16 APRTUESDAY2024 11:22:35 AM
Nari

जीरे और गुड़ का पानी पीने से होते हैं कई फायदे

  • Updated: 19 Sep, 2016 08:30 PM
जीरे और गुड़ का पानी पीने से होते हैं कई फायदे

जीरा के औषधीय गुण : जीरा हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। बिना जीरे के सब्जी का स्वाद अधूरा लगता हैं। वहीं गुड़ का इस्तेमाल मीठे पकवानों के लिए किया जाता हैं। इन दोनों को मिलाकर एक एेसा पानी तैयार किया जा सकता है, जिसे पीने से हम कई बीमारियों से बच सकते है। आज हम आपको बताते है कि जीरे और गुड़ का पानी पीने से क्या फायदे होते हैं?


1. गुड़ और जीरे के पानी पीने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। इसके अलावा खून में मौजूद अशुद्धियों को भी दूर करता है।

 

2. इसका सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। अगर आप सिरदर्द से परेशान रहते है तो जीरे और गुड़ का पानी जरूर पीएं। सिरदर्द से जल्दी छुटकारा मिलेगा।

 

3. पेट की समस्याएं जैसे कब्ज, गैस और पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए इसका सेवन करें। जल्द ही लाभ मिलेगा।  गुड़ और चना साथ में खाने के 4 फायदे

 

4. पीरियड्स में होने वाली अनियमित और पेट दर्द जैसी परेशानियां होने पर जीरे और गुड़ के पानी का सेवन करें। इसे पीने से आपको आराम मिलेगा।

 

5. अगर आपको पीठ दर्द की शिकायत रहती है तो इस पानी का सेवन करें। 

 

 

 

 

Related News