20 APRSATURDAY2024 4:04:02 AM
Nari

ये 6 बीमारियां दूर रखनी है तो गर्मियों में जरूर खाएं धनिया

  • Updated: 23 Feb, 2018 01:20 PM
ये 6 बीमारियां दूर रखनी है तो गर्मियों में जरूर खाएं धनिया

हरी सब्जियां सेहत को तंदुरूस्त रखती हैं, इन्हीं में से एक है धनिया। अगर आप हरी सब्जी नहीं भी खा रहे तो किसी भी सब्जी में इसे डाल कर खाने से फायदा उठाया जा सकता है। विटामिन ए और सी जैसे और भी बहुत से जरूरी तत्वों से भरपूर धनिया सेहत से जुड़ी बहुत सी परेशानियों को दूर करने में मददगार है। आप इसे रायते,सलाद आदि को गार्निश करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानें इसके बेमिसाल फायदों के बारे में। 

 

1. गैस से छुटकारा

PunjabKesari
बहुत से लोगों को पाचन क्रिया में गड़बड़ी होने के कारण खाना आसानी से नहीं पचता। जिससे पेट में गैस की समस्या हो जाती है। इससे राहत पाना चाहते हैं तो आहार में हरा धनिया भी शामिल करना शुरू कर दें। धनिया के पत्तों के पेट की गैस से राहत मिलती है। 
 

2. नहीं होगी दस्त
कई बार खान-पान में गड़बड़ी होने के कारण दस्त की शिकायत हो जाती है। जिससे शरीर में कमजोरी आने लगती है। ऐसे में धनिया की चटनी बना कर खाएं। इससे बहुत फायदा मिलेगा। 
 

3. यूरिन की परेशानी
कुछ लोग पानी का सेवन बहुत कम मात्रा में करते हैं, जिससे यूरिन कम आने की परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में धनिया के पत्ते रायते,सलाद,सब्जी में डालकर खाने शुरू कर दें। इसके साथ ही पानी भी खूब पीएं। 
 

4. प्रतिरोधक क्षमता मजबूत
इसमें विटामिन ए,सी की प्रचूर मात्रा होती है, जिससे प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से संक्रमण, खांसी,जुकाम,कफ आदि से बचाव रहता है। 
 

5. गठिया रोग में फायदेमंद
जोडों का दर्द यानि गठिया से परेशान हैं तो सूखी धनिया को आहार में शामिल करें। आप धनिया का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे गठिया के मरीज को लाभ मिलता है। 
 

6. डायबिटीज कंट्रोल

PunjabKesari
धनिया खून में इंसुलिन की मात्रा को भी नियमित करता है। रोजाना किसी न किसी रूप में इसका सेवन जरूर करें। आंवले के साथ धनिया खाने से भी लाभ मिलता है। 



 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News