16 APRTUESDAY2024 12:02:07 PM
Nari

जोड़ों के दर्द को छूमंतर करें काली मिर्च का सेवन

  • Updated: 25 Mar, 2017 02:03 PM
जोड़ों के दर्द को छूमंतर करें काली मिर्च का सेवन

सेहत :  आपकी रसोई में मौजूद काली मिर्च ही वो खास चीज है जिसके सेवन से आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। हर सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ काली मिर्च का सेवन करते रहने से आपको मिलते हैं कई अद्भुत फायदे। इसके लगातार सेवन से हमारा शरीर अंदर से स्ट्रांग बन जाता है। जिससे हम कम बीमार पड़ते हैं और जो बीमारियां पहले से ही होती हैं उनमें सुधार आना शुरू हो जाता है।


1. जोड़ों का दर्द
जोड़ों का दर्द शरीर का सबसे भयंकर दर्द होता है। इससे व्यक्ति के अंदर चिड़चिड़ापन आ जाता है। यह दर्द किसी भी कारण हो सकता है जैसे बढ़ती उम्र,कैल्शियम की कमी या फिर किसी तरह की चोट आदि। इस दर्द को दूर करने के लिए आप रोज सुबह गुनगुने पानी के साथ 10-12 काली मिर्च का सेवन करें। इससे आप देखेंगे कि कितनी जल्दी आपको फर्क महसूस होता है।


2. रोग प्रतिरोधक क्षमता 
इस जादुई औषधिय उपचार से आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। जिससे आपको रोग बहुत ही कम लगते हैं। इससे शरीर स्वस्थ बना रहता है।


3. पानी की कमी पूरी करे
काली मिर्च के साथ गर्म पानी का सेवन करने से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है। जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती। साथ ही शरीर में पानी की कमी ना होने से थकान का अनुभव भी नहीं होता है।


4. कब्ज 
काली मिर्च का सेवन करते रहने से शरीर की सारी गंदगी बाथरूम के द्वारा बाहर निकल जाती है। जिससे बवासीर और कब्ज जैसे रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है।


5. वजन घटाने में भी कारगर
काली मिर्च के साथ गर्म पानी का सेवन करने से शरीर का पाचनतंत्र ठीक होता है, जिससे शरीर के अंदर का फेट कम हो जाता है। शरीर की बढ़ती कैलोरी को बर्न करने के लिए ये मिश्रण सबसे अच्छा उपचार है।


6. त्वचा के लिए फायदेमंद
इसका सेवन त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इससे त्वचा के रंग में सुधार आता है और त्वचा से संबंधित समस्याएं भी दूर हो जाती है।

Related News