25 APRTHURSDAY2024 10:12:48 PM
Nari

बाथ साल्ट से नहाने के 5 चाैंकाने वाले फायदे

  • Updated: 04 Aug, 2017 05:03 PM
बाथ साल्ट से नहाने के 5 चाैंकाने वाले फायदे

बाथ साल्ट से स्नान करना हमारी सेहत के बहुत फायदेमंद है, क्याेंकि इसमें खनिज और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में शामिल हाेते हैं। यह हमारे शरीर काे तनावमुक्त रखने, अच्छी नींद लेने और ब्लड सर्कुलेशन काे सही रखने में मदद करता है। बाथ साल्ट से हमारा मतलब यह नहीं कि अाप सच में नमक से स्नान करें। बल्कि यह एक एेसा मिश्रण है, जिसमें मुख्य रूप से मैग्नीशियम और सल्फर जैसे खनिज हाेते हैं। इसके कई चिकित्सीय लाभ भी हैं। नहाने के लिए इस्तेमाल हाेने वाले बाथ साल्ट जैसे कि एपसॉम साल्ट, डेड सी सॉल्ट और हिमालय पिंक सॉल्ट कई तरह की बीमारियाें का इलाज करने में मदद करता है। अधिक लाभ के लिए अाप नमक से स्नान करने के साथ सुगन्धित तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अाईए जानते हैं एपसॉम नमक हमारे शरीर के लिए क्याें फायदेमंद है।

पढ़े क्या हैं इसके फायदेः-

- शरीर काे रिलेक्स करने में
एपसॉम नमक का सबसे बड़ा गुण यह है कि इससे शरीर काे रिलेक्स करने में मदद मिलती है। इसकी वजह है इसमें माैजूद मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा, जाे मांसपेशियों में रक्त परिसंचरण को बढ़ाकर शरीर काे रिलेक्स करती है। यह ब्लड सर्कुलेशन काे बढ़ाता है और ब्लड प्रैशर काे नियंत्रित रखता है। गर्म पानी और एपसॉम नमक के साथ स्नान करने से मांसपेशियों को दर्द से राहत मिलती है। यही वजह है कि वर्कअाउट के बाद इसे जरूरी बताया जाता है। 

- बेहतर डिटॉक्स
एपसॉम नमक का इस्तेमाल डिटॉक्स उपचार में भी किया जाता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थ(टॉक्सिन) निकालने का बेहतर तरीका है। गर्म पानी, एपसॉम नमक और अापके पसंदीदा सुगन्धित तेल की कुछ बूंदें छिद्रों से टॉक्सिन निकालने में मदद करती है। 

- कोशिकाओं का रखरखाव
एपसॉम नमक शरीर में एंजाइमिक कार्यों में भी सहायता करता है। शरीर में कोशिकाओं के रखरखाव में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका हैं। यह कोशिकाओं के भीतर रासायनिक प्रतिक्रियाओं की दर बढ़ाते हैं। 

- कब्ज से राहत
यह कब्ज से राहत प्रदान करता है। यदि अाम भाषा में कहें ताे यह यह आंत्र में पानी की मात्रा को बढ़ाता है। 

- हार्मोन रेगुलेटर
मैग्नेशियम के और भी कई फायदे है। यह अच्छी नींद लेने, दिल की धड़कन व ब्लड शगुर और हार्मोन काे  नियंत्रित रखने में मददगार है। 

Related News