23 APRTUESDAY2024 4:36:06 PM
Nari

नारियल पानी पीने के है शौकीन तो एक बार पढ़ ले इसके फायदे व नुकसान

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 27 Jun, 2019 04:31 PM
नारियल पानी पीने के है शौकीन तो एक बार पढ़ ले इसके फायदे व नुकसान

नारियल पानी न केवल पानी का अच्छा स्त्रोत है बल्कि इसमें विटामिन, कैल्शिमय, फाइबर, मैग्नीशियम, खनिज पदार्थ जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह न केवल हमें स्वस्थ रखते है साथ ही गर्मी के मौसम में ठंडा व तरोताजा भी रखते हैं, लेकिन इसके जितने फायदे है उतने नुकसान भी है। नारियल पानी का अधिक सेवन शरीर को कई तरह के नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए इनका सेवन करने से पहले एक बार इसके फायदे व इससे होने वाले नुकसान के बारे में जरुर पढ़ लें। 

PunjabKesari

नारियल पानी पीने के फायदे 

1. इसमें वसा बहुत ही कम होता है जिस कारण कॉलेस्ट्राल नहीं होता है। इसलिए यह दिल की मरीज व मोटापे के शिकार लोगों के बहुत ही अच्छा होता हैं। 


2. एक नारियल पानी में 200 से 250 मिलिलीटर पानी होता है, इसलिए यह शरीर में से पानी की कमी को पूरा करता हैं। 


3.  इसमें पाए जाने वाले विटामिन सी, पोटाशियम, मैग्नीशियम के गुण ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

PunjabKesari
4. अगर गुर्दे में पथरी है तो नारियल पानी पीना बहुत ही फायदेमंद होता हैं। इसके अधिक सेवन से पथरी मूत्र के रास्ते से बाहर निकल जाती हैं। 


5. यह चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में बहुत ही मदद करता है, नारियल पानी को आप चेहरे पर फेस पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।


6. नारियल पानी शरीर को ठंडक देने के साथ एनर्जी लेवल को भी बढ़ाता हैं। 


7. शरीर में मेटाब़लिज्म में सुधार के बाद फ्री रेडिकल्स बनते है जो तनाव को पैदा करते है, नारियल पानी इन रेडिकल्स को बनने से रोकता हैं।  

 

नारियल पानी के नुकसान

1. इसमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है इसलिए यह डायबिटीज के रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं। इतना ही नहीं दिल की मरीज भी इसी सीमित मात्रा में ही लें। 

PunjabKesari


2. शरीर में अगर हर समय थकान व कमजोरी महसूस होती है तो नारियल पानी का कम सेवन करना चाहिए, इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ सकता हैं। 


3. 300 मिली नारियल पानी में 60 कैलोरी होती है, इसलिए इनका सेवन बहुत ही सावधानी से करना चाहिए। इनका अधिक उपयोग तभी करें जब आपका ऊर्जा की अधिक आपूर्ति हो रही हैं। 

PunjabKesari


4. इसमें ड्यूरेटिक गुण पाए जाते है, जिससे थोड़े थोड़े समय पर पेशाब आता है। चाहे नारियल पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखता है लेकिन अधिक सेवन डिहाइड्रेशन का कारण भी बन सकती है। 


5. यह शरीर में एक लैक्सेटिव के तौर पर काम करता है, जो कि आपके पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। 
 

Related News