शादी से पहले लड़के अपने दोस्तों के साथ घूमने या रोड ट्रिप का प्लान जरूर बनाते है। मगर लड़कियां अपनी फ्रेंड्स के साथ लोकल जगहों पर ही घूमती है लेकिन आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप रोड ट्रिप के लिए भी जा सकती हैं। लड़कियां जब बाहर घूमने का प्लान बनाती हैं तो उन्हें इसी बात का डर होता है कि वह सुरक्षित है भी या नहीं। ऐसे में आज हम आपको भारत की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप आराम से अपनी फ्रेंड्स के साथ घूमने के लिए जा सकती हैं। अगर आपकी भी शादी होने वाली है तो आप उससे पहले इन जगहों पर रोड ट्रिप का मजा लेना न भूलें।
1. दिल्ली से ऋषिकेश
घुमावदार वादियों और पहाड़ों का मजा लेने के लिए दिल्ली से ऋषिकेश का रोड ट्रिप भी काफी खूबसूरत है। अपनी रोड ट्रिप के बाद आप ऋषिकेश में राफटिंग, कैंपिंग, म्यूजिक और एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा ले सकती हैं। इसके अलावा आप यहां पर बंजिंग जम्पिंग भी कर सकती हैं।
2. मनाली से लेह लद्दाख
बर्फीली सफेद पहाड़ों के बीच से होते हुए रोड ट्रिप पर जाने का मजा ही कुछ ओर है। चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ देखकर आपका मन भी खुश हो जाएगा और आपको गर्मी का अहसास भी नहीं होगा।
3. मुंबई से गोवा
मुंबई से गोवा के रास्ते में आप आराम से बाइक या कार चला कर जा सकती हैं। गोवा पहुंचने के बाद आप खुले समुद्र, बीच और खूबसूरत चर्च देख सकती हैं। मुंबई से गोवा का रोड ट्रिप आपके सफर को हमेशा के लिए यादगार बना देगा।
4. चंडीगढ़ से कसौली
सुरक्षित रोड ट्रिप के लिए चंडीगढ़ से कसौली का सफर भी तय कर सकती हैं। पहाड़ों के बीच में से होता हुआ ये सफर आपको बहुत पसंद आएगा। सर्दी हो या गर्मी, आप किसी भी मौसम में इस रोड ट्रिप का मजा ले सकती हैं।
5. बागडोगरा से गंगटोक
बागडोगरा से गंगटोक की घुमावदार सड़को पर भी अपने एडवेंचर रोड ट्रिप का मजा ले सकते हैं। इसे सड़के आपको सिक्किम की याद दिला देंगी। गंगटोक पहुंचने के बाद पहाड़ों और खूबसूरत झीलों का मजा ले सकते हैं।
6. दिल्ली से नेपाल
गर्मियों में ठंडे-ठंडे मौसम का मजा लेने के लिए आप दिल्ली से नेपाल का रोड ट्रिप प्लान करें। यहां की खूबसूरत वादियों को देखकर आप अपनी सारी टेंशन भूल जाएगी।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP