18 APRTHURSDAY2024 8:51:06 AM
Nari

ब्यूटी सीक्रेट्स: किचन की छोटी-छोटी चीजों से पाएं Instant Glow - Nari

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 14 May, 2020 10:50 AM
ब्यूटी सीक्रेट्स: किचन की छोटी-छोटी चीजों से पाएं Instant Glow - Nari

गणेश चतुर्थी के त्यौहार पर लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए पार्लर से फेशियल भी करवाती हैं, ताकि गणेशोत्सव वीक के दौरान उनकी चमक फीकी न पड़े। मगर आप कुछ घेरलू नुस्खों से भी पार्लर जैसा ग्लो पा सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ब्यूटी के कुछ ट्रिक्स, जो आपकी सुंदरता में चार चांद लगा देंगेे।


1. गुलाबजल और नींबू
गुलाबजल और नींबू को बराबर मात्रा में मिलाकर 30 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसका असर आपके चेहरे पर तुरंत दिखने लगेगा।

PunjabKesari

2. मुलतानी मिट्टी
1 टेबलस्पून मुलतानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर 30 मिनट लगाकर रखें। फिर पानी से चेहरा धो लें। इससे भी आपको इंस्टेंट निखार मिलेगा और कोई नुकसान भी नहीं होगा।

PunjabKesari


3. अनार और नींबू फेस मास्क
अनार और नींबू के फेस मास्क में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन प्रॉब्लम दूर करने के साथ-साथ उसे ग्लोइंग भी बनाते हैं। अनार और नींबू के रस को मिलाकर 30 मिनट तक चेहरे पर लगाें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

PunjabKesari


4. पपीता
अगर आपके चेहरे पर पिंपल है तो आप पपीते का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कच्चे पपीते का रस निकाल लीजिए और इसे चेहरे पर लगाइए। इससे पिंपल्स भी दूर होंगे और चेहरे पर ग्लो भी आएगा।

PunjabKesari


5. टमाटर
कच्चे टमाटर को अच्छी तरह पीसकर चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं। इसे बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। कुछ दिनों में ही आपको अंतर दिखाई देने लगेगा।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News