जापानी महिलाएं दुनियाभर में अपनी बेदाग, निखरी और चमकती स्किन के लिए जानी जाती हैं। वह अपनी ब्यूटी को लेकर काफी सजग रहती हैं। अपनी सुदंरता को बनाए रखने के लिए जापानी लड़कियां कास ब्यूटी टिप्स को फॉलो करती हैं, ताकि उनकी स्किन ग्लोइंग व बेदाग रहे। चलिए आप हम आपको उनके कुछ ैसे ब्यूटी सीक्रेट्स बताते हैं, जिनकी मदद से आप भी खूबसूरत दिख सकती हैं।
हेल्दी डाइट
जापानी लड़कियों की खूबसूरती का सबसे बड़ा राज है उनका खान-पान। वह अपनी डाइट में फल, हरी सब्जी और मछली लेती हैं, जिससे त्वचा को सभी जरूरी तत्व मिल जाते हैं। इसके अलावा उनकी डाइट में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स शामिल होते हैं।
खाना बनाने का खास तरीका
खाना बनाने की तकनीक भी जापानी महिलाओं का खूबसूरती का खास कारण है। वह कम तेल और स्टिम में खाना पकाते हैं, जिससे उनमें मौजूद न्यूट्रिशियंस बरकरार रहते हैं। इससे बॉडी के साथ-साथ स्किन को भी पूरी तरह से पोषक तत्व मिलते हैं। इसके अलावा खाने में मसालों का सावधानी भी उनके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाती है।
नेचुरल ऑयल
स्किन को माइस्चराइज रखने के लिए वह एक खास किस्म का नेचुरल ऑयल यूज करती हैं। साथ ही वह रोजाना एसेंशियल ऑयल जैसे कि चंदन का तेल और लैवेंडर ऑयल अपनी बॉडी में लगाती है।
लोशन मास्क
ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए वह एक लोशन मास्क नाम का टोनर भी लगाती हैं। इससे त्वचा में कसावट आती है और वह एंटी-एजिंग की समस्याओं से भी बची रहती हैं। इसके लिए थोड़ी कॉटन को टोनर में भिगोकर चेहरे पर कम से कम 10 मिनट तक लगाएं। इसके रोजाना इस्तेमाल से आपके चेहरे में ग्लो आएगा।
शीट मास्क
यह एक पुराना आविष्कार हैं, जो जापानी लोगों की सुंदरता को बनाएं रखने में मदद करता हैं। इस शीट मास्क को पानी में भिगोकर त्वचा पर लगाया जाता हैं, जिससे त्वचा मॉइस्चराइज एवं सुंदर बनी रहती हैं।
ग्रीन टी
जापानी महिलाएं ग्रीन टी पीती हैं, जिसमें उच्च मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। ये मेटाबॉलिज्म की गति बढ़ाते हैं जिससे वजन कम होने के साथ स्किन भी ग्लो करती है। इतना ही नहीं, वह ग्रीन टी बैग्स फेंकने की बजाए उसे चेहरे पर अप्लाई करती है। यह पोर्स कम करता है और स्किन ग्लो करता है।
चावल का पानी
यहां की महिलाएं चेहरा धोने के लिए चावल का पानी यूज करती हैं। चावल को 20 से 30 मिनट के लिए पानी में रखें और उसके बाद उस पानी को एक बॉटल में भर लें। इस बॉटल को फ्रिज में रखकर रोजाना चेहरा धो सकते हैं। चावल के पानी में कई विटामिन और मिनरल्स है जो कि स्किन के लिए बहुत अच्छा है।
फेस मसाज
स्किन प्रॉब्लम्स को दूर रखने और उसे ग्लोइंग बनाने के लिए वह चेहरे की अच्छी तरह मालिश करती हैं। इससे त्वचा में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे वो नर्म और लचीली होती है।