19 APRFRIDAY2024 1:24:05 AM
Nari

एवरग्रीन ब्यूटी: रेखा नैचुरल तरीकों से बरकरार रखती है अपनी खूबसूरती

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 16 Dec, 2018 11:52 AM
एवरग्रीन ब्यूटी: रेखा नैचुरल तरीकों से बरकरार रखती है अपनी खूबसूरती

इंडियन फिल्‍म इंडस्‍ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं रेखा, जिन्हें एवरग्रीन ब्‍यूटी भी कहा जाता है। 64 की उम्र में वह बेहद खूबसूरत और जवां नज़र आती हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी रेखा की ग्लोइंग स्किन और हैल्दी फिटनेस देख हर किसी के मन में एक ही सवाल उठता है कि उनकी फिटनेस का राज आखिर क्या है? रेखा आज भी इतनी खूबसूरत और जवां कैसे है? आइए जानते है उनकी खूबसूरती के पीछे का राज...
 


क्लींजर व मॉइस्चंराइजिंग से स्किन का ख्याल 

रेखा अपनी स्किन का खास ख्याल रखती है, तभी तो इतनी उम्र की होने के बाद भी उनके चेहरे पर एंटी-एजिंग की कोई निशानी नजर नहीं आती। वह समय-समय पर टोनिंग, क्लींजर, मॉइस्चंराइजिंग और फेशियल का सहारा लेती है, इससे उनकी स्किन सॉफ्ट व क्लीन रहती हैं। यहीं वजह है कि उनके चेहरे पर झुर्रियां दिखाई नहीं देती है।

PunjabKesari

भरपूर पीती है पानी

रेखा रोजाना 10 से 12 गिलास पानी पीती हैं क्योंकि इससे पूरा दिन त्‍वचा नमी बनी रहती हैं। सर्दी हो या गर्मी भरपूरा मात्रा में पानी पीने से शरीर और त्‍वचा दोनों ही डिटॉक्‍सिफाई होते है। 

पर्याप्त नींद भी है उनकी खूबसूरती का राज 

रेखा की दिनचर्या समय पर खाना और समय पर सोना है। वह रात को 7:30 बजे के पहले ही खाना खा लेती है और टाइम से सो जाती हैं। पूरे दिन में 7-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है यहीं रेखा करती है। इससे शरीर व त्वचा दोनों की स्‍वस्‍ व ताजगी भरपूर रहते हैं। 

व्‍यायाम व मेडिटेशन 

रेखा फिट और एक्‍टिव रहने के लिए रोज 10 से 15 मिनट व्‍यायाम करती हैं। वहीं, वह रोज मेडिटेशन भी करती है जिससे बढ़ती उम्र को रोकने के साथ-साथ मन को शांति मिलती है। 

PunjabKesari

ताजे फलों का जूस पीती हैं रेखा

सुबह के समय वो जल्द उठकर वर्कआट करती है। इसके बाद रेखा ताजा फलों का जूस पीती हैं। इससे उनके चेहरे पर ग्लो बना रहता है और शरीर को एनर्जी मिलती रहती हैं। 

PunjabKesari

हैल्दी डाइट भी है ब्यूटी सीक्रेट

रेखा का मानना है कि स्‍वस्‍थ और पोषणयुक्‍त डाइट लेकर सुंदर दिखा जा सकता हैं। वह जंक, फ्राइड और ज्‍यादा पका हुआ भोजन लेने के बजाए ताजी हरी सब्जियां का सलाद और दही को खाना पसंद करती है। चावल के बजाए वह रोटी खाती है।  

अरोमाथेरेपी और आयुर्वेदिक स्‍पा ट्रीटमेंट

रेखा अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए प्राचीन आयुर्वेद और अरोमाथेरेपी पर विश्‍वास करती हैं। वो यह दोनों दोनों सेशन घर पर ही लेती हैं। रेखा अपनी त्वचा में निखार लाने के लिए बॉडी स्पा से लेकर हेयर स्पा का सहारा लेती है। इससे वह खुद को हमेशा फ्रेश महसूस करती है। वहीं, उनके बाल हमेशा शाइन करते रहते है। 

होममेड हेयर पैक

रेखा गूज़बैरी और आंवला, शिकाकाई, मेथीदाना और नारियल तेल से अपने बालों को मजबूत और स्‍वस्‍थ रखती हैं। इसके अलावा वह शहद, दही और सफेद अंडे से बना हेयर पैक को सप्‍ताह में एक बार बालों में लगाती है। इससे बालों को मजबूती और चमक मिलती है।

मेकअप और कॉस्‍मेटिक

रेखा अपने चेहरे पर हमेशा ऑयल बेस्‍ड मेकअप करती है। आपको बता दें कि रेखा फिल्‍मों में अपना मेकअप खुद करती थीं।  

डांस पसंद करती है रेखा

रेखा का मानना है कि घरेलू कामों, बागवानी और डांस करने से अपने आप ही वर्कआउट हो जाता है।साथ ही इससे उनकी शरीर फिट बना रहता है। 
 

Related News