25 APRTHURSDAY2024 4:47:43 PM
Nari

नारियल पानी और सनबाथ है प्रियंका की खूबसूरती का राज

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 18 Jul, 2019 10:11 AM
नारियल पानी और सनबाथ है प्रियंका की खूबसूरती का राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर प्रियंका लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन, प्रियंका की स्किन हमेशा ही ग्लो करती नजर आती है। मगर क्या आप जानते हैं कि उनकी इस सुदंरता का राज क्या है। आपको बता दें कि बिजी शेड्यूल के चलते अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए प्रियंका दादी मां के नुस्खो को फॉलो करती हैं। जी हां, प्रियंका ब्यूटी प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करने की बजाए घरेलू नुस्खे को भरोसा रखती है।

 

कुछ समय पहले Vogue Magazine ने ट्विटर पर प्रियंका का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने खूबसूरत स्किन पाने के लिए घरेलू नुस्खे बताए थे। आज हम वही नुस्खे आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। प्रियंका ने इस वीडियो में जिन नुस्खो का जिक्र किया है, वह कुछ इस तरह हैं।

बॉडी स्क्रब

इसके लिए बेसन, दही, नींबू का रस, दूध, चंदन पाउडर और हल्दी को मिक्स करें। अब इसे टैनिंग वाले बॉडी पार्ट्स पर अप्लाई करें। पूरी तरह ड्राई होने के बाद इसे पानी से साफ कर लें। इस होममेड स्क्रब से आपको गजब का निखार मिलेगा और टैनिंग भी दूर हो जाएगी।

PunjabKesari

लिप स्क्रब

लिप स्क्रबर बनाने के लिए सबसे पहले सी-सॉल्ट लें। उसमें कुछ बूंदे ग्लिसरिन और गुलाबजल की मिक्स करें। अब इसे होंठों पर हल्का-सा रगड़कर कुछ देर बाद साफ करें। इससे आपके होठ गुलाबी, मुलायम और चमकदार हो जाएंगे।

PunjabKesari

स्कैलप ट्रीटमेंट

बालों की प्रॉब्लम दूर करने के लिए यह नुस्खा बेहद असरदार है। दही, शहद और 1 अंडे को मिक्स करके बालों पर अप्लाई करें। इसे कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धोें। इससे न सिर्फ आपके बाल शाइनी और चमकदार बनेंगे बल्कि यह बालों को मजबूत भी बनाएगा।

PunjabKesari

डे-केयर टिप्स

प्रियंका कहती है, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने बजे सोते हैं या उटते हैं। बस आपको स्किन केयर का ध्यान रखना चाहिए।' वह सुबह उठते ही मुंह धोती है और रात को सोने से पहले नाइट क्रीम लगाना नहीं भूलती।

आईब्रो एंड नेल केयर

प्रियंका का मेकअप कितना ही फेमस सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट क्यों ना कर रहा हो लेकिन वो आईब्रो मेकअप खुद ही करना पसंद करती हैं। साथ ही वो अपने नाखूनों को सबसे ज्यादा साफ रखना पसंद करती हैं, जिसके लिए व टाइम-टू-टाइम मैनिक्योर करवाती रहती हैं।

नारियल पानी का सेवन

खुद को हैल्दी रखने और स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए प्रियंका नारियल पानी का सेवन भी खूब करती हैं। वह दूसरों को भी नारियल पानी पीने की सलाह देती हैं। उनका कहना है कि नारियल पानी त्वचा को अंदरूनी रूप से हाइड्रेट करने का काम करता है और उसे मॉश्चराइजर करता है।

PunjabKesari

मॉइश्चराजर

वो हमेशा मेकअप से पहले प्रियंका चोपड़ा का चेहरे को मॉइश्चराज करती हैं लेकिन वो उनकी पूरे चेहरे पर मॉइश्चराजर नहीं लगाती बल्कि जहां शाइन चाहिए वहीं पर मॉइश्चराजर अप्लाई करती हैं। 

सनस्क्रीन लोशन

वह कभी भी बिना सनस्क्रीन लगाए अपने घर से बाहर नहीं निकलती। अगर वह घर पर भी हो तो भी वो एक बार एसपीएफ 15 तक का सनस्क्रीन लोशन जरूर अप्लाई करती हैं क्योंकि उनका मानना है सिर्फ बाहर ही नहीं बल्कि घर के अंदर भी स्किन को प्रोटेक्शन की जरूरत होती है।

सनबाथ

विटामिन-डी की सबसे अच्छा और नेचुरल स्त्रोत है सूर्य की रोशनी यानि सनबाथ। प्रियंका खुद भी यही मानती है और इसलिए वह सूर्य की रोशनी में थोड़ी देर समय जरूर बिताती हैं। मगर सनबाथ से पहले सनस्क्रीन लोशन लगाना नहीं भूलती।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News