24 APRWEDNESDAY2024 2:26:16 PM
Nari

वृंदावन होली मनाने के लिए ऐसे पहुंचे बांके बिहारी मंदिर

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 19 Mar, 2019 05:01 PM
वृंदावन होली मनाने के लिए ऐसे पहुंचे बांके बिहारी मंदिर

वृंदावन में स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर की होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां होली खेलने के लिए सिर्फ देश से नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन में होली का उल्लास कई दिनों तक चलता है। बात करें, वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में मनाई जाने वाली होली की तो इस मंदिर में मुख्य होली से एक दिन पहले होली मनाई जाती है। यहां आकर आपके मन को अलग ही शांति मिलती है जो आप जीवन भर नहीं भुला पाएंगे। 


बस/कार के जरिए 

अगर आप बस या अपनी कार/बाइक के जरिए वृंदावन जाना चाहते हैं तो यमुना एक्सप्रेस से होते हुए जा सकते हैं। दिल्ली से वृंदावन की दूरी लगभग 180 किलोमीटर की है। इस सफर को तय करने में आपको लगभग 3 घंटे का समय लगता है। अगर आप खुद की कार से जा रहे हैं तो लगने वाला समय आपके गाड़ी चलाने के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है। इस सफर के लिए कई प्राइवेट और सरकारी बसें भी उपलब्ध हैं। 

PunjabKesari

 

ट्रेन के जरिए

अगर आप रेल से यात्रा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दिल्ली से ट्रेन में सफर करते हुए मथुरा जाना होगा। मथुरा सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है जो लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वहां से फिर आप बस या टैक्सी से जा सकते हैं। अगर सही से प्लान बनाएंगे तो आप एक ही दिन में वृंदावन जा सकते हैं। 

PunjabKesari

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News