19 APRFRIDAY2024 2:57:51 PM
Nari

आज ही बनाकर खाएं Baked Chili Cheese Toast रेसिपी

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 18 May, 2019 10:18 AM
आज ही बनाकर खाएं Baked Chili Cheese Toast रेसिपी

नाश्ते का समय हो या फिर शाम के समय स्नैक्स का दिल हो, तो बनाकर खाइए लजीज बेकड चिली चीज़ टोस्ट। जो बनाने में बेहद आसान और हैल्दी है। बच्चों को तो यह टोस्ट बहुत पसंद आएंगे। तो आइए जानते है बेकड चिली चीज़ टोस्ट रेसिपी बनाने का तरीका। 

सामग्री:

वाइट या ब्राउन ब्रेड - 10 से 12 स्लाइस
पनीर - 300 ग्राम
नमक - स्वादानुसार
ओट्स - 1/2 कप
हरी मिर्च - 3 टीस्पून
रेड चिली फ्लेक्स - 1 टीस्पून
चेडर चीज़ - 1 कप

PunjabKesari

बनाने की विधि:

1. सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को तिकोण शेप में काट लें। 
2. एक बाउल में पनीर, ओट्स, हरी मिर्च, रेड चिली फ्लेक्स और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। 
3. अब तैयार मिश्रण को कटे हुए ब्रेड स्लाइस पर लगा लें, साथ ही उपर से चीज ग्रेड करके भी डाल दें। 
4. साथ ही ओवन को 180°C पर प्रीहीट कर लें।
5. ओवन के गर्म होने पर टोस्ट ओवन के अंदर रख दें। 
6. चीज के मेल्ट होने तक टोस्ट को पकने दें, लगभग 10 मिनट में टोस्ट पक कर तैयार हो जाएगें। 
7. तैयार चिली चीज़ टोस्ट को अपनी मनपसंद सॉस के साथ सर्व करें। 

Related News