खाने के तुरंत बाद ना करें ये काम : सेहतमंद रहने के लिए जितना जरूरी पौष्टिक खाना खाना होता है उतना ही आवश्यक उसका पचना भी होता है। जब खाना पचता है तभी शरीर को पौष्टिक तत्व मिलते हैं। सिर्फ खाने से ही काम खत्म नहीं हो जाता। इसके बाद भी कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको कुछ एेसी ही बातों और आदतों के बारे में बताएंगे, जिनकी खाने के बाद अनदेखी करने से सेहत को नुकसान हो सकता है।
तो आइए जानते हैं खाने के तुरंत बाद क्या करना खतरनाक हो सकता है।
1. धूम्रपान ना करें
सिगरेट, बीड़ी का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक है यह तो हम सभी जानते हैं। मगर क्या आपको पता है कि खाना खाने के बाद धूम्रपान करने से गैस्ट्रिक और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
2. फल ना खाएं
खाना खाने के बाद या साथ में फल ना खाएं। अगर आप खाने के साथ फल खाते हैं तो वह अमाशय में अटक जाता है जिससे यह सही समय पर आंतों तक नहीं पहुंच पाता। इससे पाचन संबंधि समस्याएं होने लगती है इसलिए यह सलाह दी जाती है कि खाना खाने के कम-से-कम एक घंटे पहले या एक घंटे बाद ही फल खाएं।
3. भूल के भी चाय ना पिएं
भूल कर भी खाना खाने के बाद चाय ना पिएं। चाय की पत्तियों में एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। खाना खाने के बाद चाय पीने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको चाय पीनी ही है, तो खाना खाने के एक घंटे बाद पिएं।
4. नहाएं नहीं
बड़े बजुर्गों को आप ने अक्सर कहते सुना होगा कि खाना खाने के बाद नहाएं नहीं। खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से हाथों-पैरो और शरीर में खून का प्रवाह बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इसी कारण से डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर हो जाता है।
5. वॉक के लिए ना जाएं
सुबह और शाम की सैर करना बहुत फायदेमंद होती है लेकिन खाने के बाद तुरंत बाद वॉक करने से हैल्थ पर गलत असर पड़ता है। इससे पाचन संबंधित समस्याएं होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
6. तुरंत ना सोएं
खाना खाने के कम से कम आधे घंटे के बाद सोना चाहिए। जो लोग खाने के तुरंत बाद सोने के लिए चले जाते है उनको पेट गैस और आंत में इन्फेक्शन से संबंधित परेशानियां हो सकती है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP