25 APRTHURSDAY2024 10:17:07 PM
Nari

क्या आप भी कर रहे है इन फूड्स का सेवन? बढ़ जाएगा PCOS का खतरा

  • Updated: 04 Sep, 2017 11:16 AM
क्या आप भी कर रहे है इन फूड्स का सेवन? बढ़ जाएगा PCOS का खतरा

तनाव भरपूर जिंदगी में महिलाओं को कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो जाती है। बदलते लाइफस्टाइल और खान-पान के कारण हार्मोन्स से संबंधित यानी PCOS का समस्या होने का खतरा भी बढ़ जाता है। जब महिलाओं के हार्मोेन असंतुलित हो जाते है तो पीरियड्स भी अनियमित हो जाते है। पीरियड्स अनियमित होने से शरीर को कई अन्य परेशानियां होने का खतरा बढ़ जाता है। बहुत सी महिलाएं कुछ ऐसे फूड्स का सेवन कर लेती है, जिससे पीसीओएस का खतरा बढञने लगता है। अगर आप भी यहीं गलतियां कर रही है तो कुछ फूड्स से दूरी बनाएं। 

 

- रेड मीट
रेट मीच में सैचुरेटेड फैट होती है जो एस्‍ट्रोजन के स्‍तर को बढ़ाकर महिलाओं के वजन को भी बढ़ा देता है। वजन बढ़ने से महिलाओं को पीसीओएस होने का खतरा भी बढ़ जाता है। 

- प्रोसेस्ड फूड
प्रोसेस्ड फूड में केमिकल्स, प्रिजर्वेटिव अन्य कई चीजें मौजूद होती है जिससे शरीर का इंसुलिन स्तर बढ़ने लगता है और शरीर में सूजन आने लगती है। जब शरीर में सूजन की सम्साय रहने लगती है तो पीसीओएस होने की संभावना भी बढ़ जाती है। 

- सफेद चीनी
सफेद चीनी की अधिक मात्रा लेने से इंसुलिन की स्तर भी बढ़ने लगता है और पीसीओएस का संभावना भी हो सकती है। इसलिए अपनी डाइट में सफेद चीनी की मात्रा कम कर दें। 

- कैफीन
बहुत से लोग ऐसी चीजों का सेवन करते है जिनमें कैफीन की मात्रा भी बढ़ जाती है। कैफीन एस्‍ट्रोजन के स्‍तर को बढ़ा देती है जिससे महिलाओं को पीरियड्स और प्रजनन क्षमता में दिक्कते आने लगती है। 

- अल्कोहल
अल्कोहल की अधिक मात्रा हार्मोन्स में असंतुलन बना देती है। शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ जाता है और पीसीओएस की संभावना बढ़ने लगती है। 
 

Related News