24 APRWEDNESDAY2024 6:37:38 AM
Nari

प्रेगनेंसी में ये चीजें खाने से फायदा नहीं, मिलेगा नुकसान

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 27 Dec, 2016 04:53 PM
प्रेगनेंसी में ये चीजें खाने से फायदा नहीं, मिलेगा नुकसान

प्रेगनेंसी की जानकारी :  हर महिला के लिए प्रैगनेंसी का अहसास कुछ खास होता है। गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन का सेवन जरूरी है। जब कोई औरत प्रैग्नेंट होती है तो उसके साथ-साथ पूरे परिवार को नन्हें मेहमान के आने की खुशी होती हैं। गर्भवती महिला की देखभाल और खान पान की जरूरत होती है ताकि आने वाला शिशु सेहतमंद हो। 

 

जब गर्भवती महिला का खान पान अच्छा होगा, तभी तो मां का स्वस्थ्य सही रहेगा। अगर मां स्वस्थ्य रहेगी तो गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास भी तेजी से होगा। ऐसे में प्रेग्नेंट औरत को पता होना चाहिए कि उसे गर्भवस्था में कौन-सी चीजों का सेवन करना है और कौन-सी नहीं। अक्सर गर्भवती महिला आहार का गलत चुनाव कर लेती है, जिसका उसपर और होने वाले बच्चे पर गलत प्रभाव पड़ता है। इसलिए बेहतर है कि पहले से ही जान लिया जाएं कि प्रैग्नेंसी में किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। 

 

प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए

पपीता 

गर्भावस्था में पपीता खाने से प्री-मैच्योर डिलीवरी होने की आशंका बढ़ जाती है। कहा जाता है कि प्रैग्नेंसी के महीनों में पपीता खाना नुकसानदेह होता है। 

 

अनानास 

गर्भावस्था के दौरान अनानास खाना गर्भवती के स्वास्थ के लिए खतरनाक हो सकता है।  इससे भी प्री-मैच्योर डिलीवरी की आशंका बढ़ जाती है। 

 

अंगूर 

माना जाता है कि प्रैग्नेंसी के अंतिम महीनों में अंगूर खाना नुकसानदेह होता है। बहुत ज्यादा अंगूर खाने से असमय प्रसव होने की आशंका होती है।

 

कच्चा दूध 

प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर कच्चा दूध सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन गर्भावस्था के शुरूआती दिनों में भूल से भी कच्चे  दूध का सेवन न करें। 

 

कच्चा अंडा

प्रोटीन युक्त अंडा एक पौष्टिक आहार है लेकिन गर्भवस्था में कच्चा या बिना पका हुआ अंडा खाना नुकसानदेह हो सकता है।

 

 

Related News