23 APRTUESDAY2024 10:06:14 PM
Nari

चाची ने बहका कर बेटे व भांजे के हवाले की भतीजी, शर्मसार किया भाई- बहन का रिश्ता

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 26 Sep, 2019 11:42 AM
चाची ने बहका कर बेटे व भांजे के हवाले की भतीजी, शर्मसार किया भाई- बहन का रिश्ता

एक लड़की अपने पिता के बाद अपने भाईयों पर ही सबसे ज्यादा विश्वास करती है। उसे लगता है कि उसके भाई कभी भी उसके साथ बुरा नही करेगें लेकिन अमरोहा के रहने वालो दो भाईयों ने बहन-भाई के रिश्ते को पूरी तरह से शर्मसार कर दिया। हद तब हो गई जब पीड़िता की चाची ने खुद उसे अपने बेटे व भांजे के हवाले कर दिया।

 

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले उसकी चाची उसे बहला कर अपने साथ ले गई थी। उसके बाद उसने उसे अपने बेटे व भांजे के पास छोड़ दिया। उसके बाद उन्होंने उसे बंधक बनाया व दिल्ली ले आए। दिल्ली में उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया व वहीं पर छोड़ कर वापिस आ गए। उसके बाद वह बस पकड़ कर पाकबड़ा तक पहुंची वहां से बाइक पर एक व्यक्ति से लिफ्ट लेकर आई।


लिफ्ट लेकर जब वह आ रही थी तब चौधरपुर में एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल करवा दिया, जबकि उस बाइक बारे में उसे कोई जानकारी नही हैं। पीड़िता अभी दिल्ली के अर्बन अस्पताल में भर्ती हैं। 

PunjabKesari,Nari, Women Crime

नही है लड़की के माता- पिता 

आरोपी लड़की के घर में उसके माता- पिता नही है। उसका एक वह भाई है लेकिन बहन घर पर अकेली ही रहती है। बहन के घर से जाने के बाद भाई ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस ने जल्द ही कोई कारवाई नही की। 

पुलिस ने दर्ज किया केस 

इस घटना के बाद शाम के समय डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चौधरपुर में पुलिस को एक लड़की बदहवास व घायल अवस्था में मिली। उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जांच के बाद जब लड़की के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने लड़की के परिवार को इस में बताया। इसके बाद लड़की ने पुलिस व अपने परिवार को उसके साथ हुई आपबीती के बारे में बताया। लड़की की हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया हैं। पुलिस द्वारा लड़की के साथ किए गए आरोप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News