आजकल महिलाएं, पुरुषों से हर चीज़ में आगे होती हैं। वह पुरुषों से ज्यादा स्मार्ट होती है। पुरुषों का दिमाग आकार में भले ही बड़ा हो लेकिन महिलाओं के दिमाग से तेज नहीं चलता। अब आप सोच रहे होंगें कि ऐसा क्यों होता है। आइए जानते हैं कि ऐसी क्या खूबियाँ है महिलाओं में, जिनकी वजह से उनका दिमाग तेज़ होता है।
स्टडी से हुआ खुलासा
‘‘प्रोसीडिंग्स ऑफ नैशनल अकेडमी ऑफ साइंसेज’’ नाम की स्टडी में 205 लोगों के दिमाग का अध्ययन किया गया। इस स्टडी में 20 से 84 वर्ष की 121 महिलाओं और 84 पुरुषों ने हिस्सा लिया। उनके दिमाग में ग्लूकोज और ऑक्सीजन के प्रवाह को मापने के लिए उनका पीईटी स्कैन किया गया। इसके बाद उन्होंने उम्र और दिमाग की क्रियाओं के बीच के संबंधों का पता लगाने के लिए एक मशीन में पुरुषों की उम्र और दिमाग की क्रियाओं का डेटा डाला। इस स्टडी से पता चला कि महिलाओं का दिमाग खासतौर पर भावनाओं को काबू करने से लेकर ध्यान लगाने और तनाव झेलने में अधिक सक्रिय होता है जबकि पुरुषों का दिमाग ऐसा करने में असमर्थ होता है।
तीन साल ज्यादा जवां रहती है महिलाएं
शोधकर्ताओं ने महिलाओं के मस्तिष्क की मेटाबॉलिज्म क्रियाओं के डेटा को मशीन में डाला और आंकड़ों से महिलाओं के दिमाग की उम्र की गणना कराई। इसने महिलाओं की असल उम्र से उनके दिमाग की आयु 3.8 साल जवां बताई। इसी तरह से पुरुषों की दिमाग की आयु निकाली गई। लेकिन यह पुरुषों की वास्तविक उम्र से 2.4 साल ज्यादा थी।
महिलाएं होती है ज्यादा स्मार्ट एंड इंटेलिजेंट
महिलाओं का दिमाग पुरुषों के दिमाग से बेहतर काम करता है। महिलाओं के दिमाग के कई हिस्से पुरुषों के मस्तिष्क से अधिक सक्रिय होते हैं इसलिए किसी भी हालात को झेलने के लिए महिलाओं का दिमाग पुरुषों के मुकाबले बेहतर तरीके से काम करता है इसलिए महिलाएं अपने हमउम्र पुरुष साथी के मुकाबले ज्यादा स्मार्ट होती है और बुरे हालातों का मुकाबला अच्छे से कर सकती है।