शाहरूख खान के चाहने वालों की दुनिया में कोई कमी नहीं है। लोग जितना किंग खान को पसंद करते हैं, उतना ही उनके बच्चों को भी प्यार करते हैं। हाल ही में आकाश अंबानी की रिंग सेरेमनी अटेंड करने पहुंचे शाहरूख के बड़े बेटे आर्यन खान ने खूब लाइमलाइट बटौरी, उनके स्टाइल में लोग पापा शाहरूख का झलक देखते हैं। छोटा बेटा अबराम भी क्यूटनेस में किसी से पीछे नहीं है और आए दिन सोशल मीडिया पर सुहाना खान की फोटो भी देखने को मिलती हैं।
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की इंगजमेंट अटेंड करने के बाद ही शाहरुख खान अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए यूरोप निकल गए थे। अब उनके बेटे आर्यन ने इंस्टाग्राम पर अपने छोटे भाई के साथ फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा है 'Nobody lays a hand on my brother'। जिसके जरिए अपने छोटे भाई के लिए उनका प्यार साफ झलक रहा है।
इस कूल अंदाज में दोनो ने बहुत शानदार पोज दिया है। ब्लू शर्ट के साथ ग्रे कलर की जींस पहले आर्यन ने अपनी कोहनी अबराम के सिर पर टिका रखी है। आर्यन भी व्हाइट पैंट और ग्रे टीशर्ट में कैमरे की तरफ पोज दे रहे हैं। इस कैप्शन को देखने से पता चलता है कि आर्यन अपने छोटे भाई के लिए कितने ज्यादा प्रोटेक्टिव हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP