16 APRTUESDAY2024 11:37:00 AM
Nari

मां के हाथ से बने अमृतसरी खाने के शौकीन थे अरुण जेटली

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 25 Aug, 2019 10:54 AM
मां के हाथ से बने अमृतसरी खाने के शौकीन थे अरुण जेटली

 पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली व वरिष्ठ नेता अरुण जेटली आज राजकीय सम्मान के  साथ 2ः30 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। शनिवार को बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था।  अरुण जेटली अपनी राजनीतिक के साथ पर्सनल जीवन में आने वाली मुश्किलों को बिना किसी दिक्कत के साथ अपने नरम स्वभाव के साथ हलकर देते थे। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए वह अपने शौक को भी पूरा करते थे। उनके विभिन्न शौक में विभिन्न भारतीय खानों का स्वाद चखना भी शामिल था। खाने की बात की जाए तो अरुण जेटली को पंजाबी खाने का भी बहुत शौकीन था। उन्हें खाना इतना पसंद था कि उनकी ओवरईटिंग की आदत से बाहर लाने की जिम्मेदारी उनकी पत्नी संगीता व बेटे की थी।जिस कारण कारण जेटली की डायबिटीज 10 साल तक अनियंत्रित रही थी।

PunjabKesari,Ex Finance Minister Arun Jaitley, Arun Jaitley, Amritsari food, Nari

विदेश जाकर भी खाते थे भारतीय खाना 

उन्हें खाने का इतना शौंक था कि वह जब भी जापान या किसी अन्य विदेशी जगह पर जाते तो वहां का विदेशी खाना छोड़ कर अपने भारतीय शाकाहारी खाने का ऑर्डर देते थे। उन्हें वहां का खाना जल्दी पसंद नही आता था। इतना ही नही वह महीने में एक बार अमृतसर जरुर आते थे और जहां से वापिस लौटते समय वह अपने साथ 50 कुलचे लेकर जाते। जिन्हें वह सबके साथ बांट कर खाते था, क्योंकि उनका मानना था चंगा खाना ते चंगा पाना। इतना ही नही अमेरिका जाकर मैनहट्टन के रेस्तरां में भारतीय खाने का स्वाद जरुर चखते थे। 

मां की वजह से थे फूडी 

अरुण जेटली के फूडी होने का कारण उनकी मां थी,क्योंकि उन्हें अपनी मां के हाथ का बनाया हुआ खाना बहुत पसंद था। उनकी मां अमृतसरी थी, इसलिए खाने में उनकी पहली पसंद अमृतसर का खाना ही होता है। शायद यही कारण है कि उनके खाने की आदत पंजाबियों की तरह है। इतना ही नही दिल्ली में जब भी उनके घर में कोई भी फंक्शन होता तो अमृतसर से शेफ बुलाए जाते थे। अमृतसर के खाने के साथ दिल्ली की दाल भी बहुत पसंद थी। वह अक्सर कनॉट प्लेस के मीनार रेस्तरां से दाल मंगवाते थे।

PunjabKesari,Ex Finance Minister Arun Jaitley, Arun Jaitley, Amritsari food, Nari

अच्छा खाना था पसंद

अमृतसर के खाने के साथ वह हमेशा शुरु से ही अच्छे खाने के शौकीन रहे है। दिल्ली के पुराने कल्बों में से एक रोशनारा क्लब का खाना उन्हें हमेशा काफी पसंद रहा हैं। इन खानों के साथ उन्हें दिल्ली की स्वादिष्ट जलेबियाँ, कचौड़ी और रबड़ी फ़ालूदा भी काफी पसंद रहा हैं लेकिन जब उन्हें अपनी डायबिटीज के बारे में पता लगा तो धीरे धीरे उनके यह शौंक खत्म होने लगे थे।
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News