25 APRTHURSDAY2024 4:35:04 AM
Nari

गर्भावस्था के दौरान रखें कुछ जरूरी बातों का ख्याल

  • Updated: 18 Apr, 2015 02:42 PM
गर्भावस्था के दौरान रखें कुछ जरूरी बातों का ख्याल

होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है कि गर्भावस्था के दौरान कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखा जाए। इनसे मां और बच्चे दोनों को फायदा होता है।

- गर्भावस्था के दौरान मां कैसा महसूस कर रही है यह बहुत जरूरी है। इससे होने वाले बच्चे की सेहत पर भी असर पड़ता है। मां के लिए उसका बच्चा दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक होता है। जरूरी है कि वह इस एहसास को मरने न दे।

- मां और बच्चे के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी घर के दूसरे सदस्यों पर भी होती है। शरीर में हार्मोन परिवर्तन के कारण मां का मूड पल भर में बदल सकता है। ऐसे में बाकियों का सहयोग जरूरी है, खासकर पति का । 

- मां के शरीर में हो रहे हार्मोन परिवर्तन के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। हफ्ते में एक दिन चेहरे पर मास्क का इस्तेमाल अच्छा है। एक चम्मच दही में कच्चा एवोकाडो मिलाकर लगाएं और दस मिनट बाद धो दें।

- गर्भावस्था के दौरान कसरत जरूरी है। आसन लगाकर पेट के निचले हिस्से से सांस खींचकर छोडऩा तनाव दूर करता है। इस दौरान दिमाग में एक ही ख्याल हो, ‘यह सांस मेरे बच्चे को छू कर गुजर रही है।

- सुबह बहुत कुछ खा सकना आसान नहीं, अक्सर सुबह के वक्त मां को उल्टी की शिकायत रहती है। हर्बल चाय या फिर हल्का-फुल्का बिस्कुट या टोस्ट खाना बेहतर है। नाश्ते में इस बात पर ध्यान दें कि वह फाइबर वाला खाना हो। फल खाना और भी अच्छा है। 

- अक्सर गर्भावस्था के दौरान बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। बालों के लिए इस दौरान हल्के कैमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। हफ्ते में एक दिन एक चम्मच जैतून के तेल में दही और अंडे का पीला भाग मिलाकर लगाने से बालों की नमी लौट आती है। गर्भावस्था में हेयर कलर का इस्तेमाल न करें।

- मां के लिए दांतों को साफ रखना भी जरूरी है। दिन में दो बार ब्रश करें लेकिन  नर्म ब्रश से। शुरूआती छ: महीनों में दांतों का खास ख्याल रखें और डैंटिस्ट से भी नियमित रूप से मिलती रहें। 

- विशेषज्ञों के मुताबिक बच्चे के लिए हरी सब्जियां और आयोडीन युक्त भोजन फायदेमंद है। बच्चे को आयरन और कैल्शियम की भी खूब जरूरत होती है। ध्यान रहे कि खानपान में इन चीजों की कमी नहीं होनी चाहिए। नियमित रूप से डॉक्टर के पास जाना भी जरूरी है। 

Related News