25 APRTHURSDAY2024 6:51:38 AM
Nari

बढ़ती उम्र में त्वचा रहे जवां जवां..

  • Updated: 16 Feb, 2015 12:22 PM
बढ़ती उम्र में त्वचा रहे जवां जवां..

बढ़ती उम्र त्वचा पर भी अपना असर दिखाने लगती है,जिससे त्वचा बेजान, रूखी लगने लगती है। झुर्रियां लुक को खराब करती हैं।आम तौर पर बढ़ती उम्र में त्वचा पर पड़ते प्रभावों को लेकर चिंता अधिक होती है।लेकिन अगर थोड़ी सी सावधानियां बरती जाएं तो बढ़ती उम्र में भी त्वचा को जवां रखा जा सकता है।ब्यूटी एंड मेकअप एक्सपर्ट इंदिरा आहलूवालिया ने दिए त्वचा को जवां रखने के टिप्स।

खाएं आग्रेनिक फूड..
भले ही आपको खाने में फ्राइड चीजें पसंद हों पर हमेशा यह कोशिश करें कि जो भी फूड आप खाएं वो आग्रेनिक हो।यह बात हमेशा ध्यान रखें कि आपके खान-पान का सीधा असर आपकी त्वचा पर निर्भर रहता है। डाइट में फलों को शामिल जरूर करें।पानी की अधिक मात्रा का सेवन भी त्वचा में निखार लाता है।

रोजाना चेहरे, हाथ और गर्दन पर मॉइस्चराइजर
त्वचा को सही तरह से नमी न मिलने पर भी झुर्रियां आदि समय से पहले से ही पडऩे लगती हैं।रोजाना चेहरे हाथ और गर्दन पर मॉइजराइजर जरूर लगाएं।मॉइजराइजर इन्हें नमी प्रदान करने के साथ कोमल भी बनाता है।

विटामिन सी जरूर लें..
अगर आप रोजाना 75 मिलीग्राम विटामिन सी रोजाना लेती हैं तो रिंकल्स पडऩे की समस्या आपकी कम हो जाएगी।इसलिए रोजाना संतरा आदि फलों का सेवन जरूर करें।

लिपस्टिक नहीं लिप गलास..
अगर आप लिपस्टिक लगाती हैं तो उनकी जगह लिप गलॉस लगाएं।लिपग्लास आपको यंग और चार्मिंक लुक देता है।इसलिए मेकअप किट में लिप गलास को जगह दें।

नींद लें भरपूर..
नींद सच में आपकी सुंदरता को बढ़ा सकती है। पूरी नींद लेने से आप फ्रेश लगेंगी। जबकि अगर आप कम सोती हैं कि तो इससे आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और झुर्रियां ज्यादा बढ़ जाती हैं। इसलिए हर रोज नींद भरपूर लेनी चाहिए। कम से कम सात घंटों की नींद बेहद जरूरी है।

हमेशा पॉजिटिव एटीटयूड और स्माइल बनाएं रखें..
हमारा एटीटियूड भी हमारी लुक के प्रदर्शन में हमारी मदद करता है। इसलिए हमेशा पॉजिटिव एटीटियूड रखें और स्माइलिंग फेस बना रहें। इससे आपका तनाव भी कम होगा कयोंकि ज्यादा सोच से गुस्सा आता है और गुस्सा सेहत के लिए हानिकारक है।हमेशा हंसी और मुस्कुराना आपको जवां रखता है।

तनाव को करें बॉय बॉय
तनाव अवसाद आदि समय से पहले ही इंसान को बूढ़ा बना देते हैं। इसलिए तनाव से दूर रहने के लिए मेडिटेशन और योगा का सहारा लीजिए। मोटापे को भी कंट्रोल मे रखें कयोंकि मोटापा भी कई बीमारियों को न्यौता देता है और बीमारियां बयूटी पर भी असर डालती हैं।

- मीनू कपूर

Related News