25 APRTHURSDAY2024 12:58:44 PM
Nari

गठिए मरीजों को जरूर खाने चाहिए 5 आहार, दर्द से मिलेगा आराम

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 25 Jan, 2019 06:03 PM
गठिए मरीजों को जरूर खाने चाहिए 5 आहार, दर्द से मिलेगा आराम

बढ़ती उम्र में बहुत सारे लोग गठिया से पीड़ित हो जाते हैं। इस समस्या में हड्डियों के जोड़ों में असहनीय दर्द होता है और जोड़ों में अकड़न और सूजन होने लगती है। इसके अलावा जोड़ों में गांठें बन जाती है। यह रोग यूरिक एसिड के बढ़ने से होती है, जिससे छोटे-छोटे क्रिस्टल शरीर के जोड़ों में जमा होने शुरु हो जाते हैं जो बाद में गठिए का रुप ले लेते हैं। 

 

ऐसे लोगों को अपने खान-पान का ख्याल रखना चाहिए। उन्हें ऐसे चीजों को डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए जो यूरिक एसिड बढ़ाती हैं। चलिए आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जो गठिया मरीजों को डाइट में लेनी चाहिए। 

 


लहसुन

गठिया में लहसुन सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है। रोजाना खाली पेट 2 लहसुन को गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इसके अलावा आप खाने में व आचार के तौर पर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

भरपूर पानी पीएं

गठिया से पीडि़त लोगों को ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे शरीर का एसिड बाहर निकलता रहेगा और आपको इस समस्या से राहत मिलेगी।

PunjabKesari

बथुआ पत्‍तों का रस

बथुआ के ताजा पत्‍तों का रस आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। रोजाना सुबह खाली पेट 15 ग्राम रस जरूर पीएं। इसे लगातार 3 महीने पीने से आपको दर्द से काफी राहत मिलेगी हरी पत्तेदार सब्जियां भी इन मरीजों को डाइट में जरूर खानी चाहिए। इससे आपको ऊर्जा मिलने के साथ दर्द से भी राहत मिलेगी।

 

आलू का रस

आलू का रस पीने से आपको काफी आराम मिलेगा। रोजाना खाना खाने से 1/2 घंटा पहले 2 आलूओं का रस निकाल कर पीएं। इसके अलावा दिन में कम से कम 100 मि.ली. रस जरूर पीएं

PunjabKesari

एलोवेरा जूस

 एलोवेरा में बहुत से गुण पाए जाते हैं जिससे त्वचा संबंधी कई समस्याएं तो दूर होती ही हैं साथ ही में गठिया के दर्द से राहत पाने के लिए भी एलोवेरा जैल को दर्द व सूजन वाली जगह पर लगा लें। इससे आपको फायदा मिलेगा।

 

अरंडी तेल से करें मालिश

अगर आप को असहनीय दर्द होती है तो अरंडी के तेल से जरूर मालिश करें। इससे ना सिर्फ दर्द से राहत मिलेगी बल्कि सूजन भी कम होगी।
 

Related News