20 APRSATURDAY2024 2:05:36 PM
Nari

अरेंज मैरिज करने वाली है तो पहली मुलाकात में क्लीयर कर लें ये बातें!

  • Updated: 20 Jun, 2018 02:28 PM
अरेंज मैरिज करने वाली है तो पहली मुलाकात में क्लीयर कर लें ये बातें!

मॉडर्न समय में लव मैरिज का क्रेज खूब देखा जा रहा हैं लेकिन आज भी कुछ माता-पिता ऐसे हैं, जो लव की बजाए अरेंज मैरिज पर विश्वास रखते हैं। अरैंज मैरिज से पहले होने वाली मुलाकात काफी मुश्किल होती हैं क्योंकि यह ऐसा वक्त होता है, जब आपको किसी अंजान व्यक्ति के साथ बात करनी होती हैं। अक्सर ऐसी स्थिति में हम इतने नर्व्स हो जाते है कि हमें पता ही नहीं ही चलता कि सामने वाले से पूछना चाहिए और कैसे बात करनी चाहिए। आपको बता दें कि यह समय नर्व्स होने का नहीं बल्कि समझदारी से काम लेने वाला होता हैं। अगर आप भी अरैंज मैरिज करने वाली है तो आज हम आपको कुछ सवाल बताएंगे, जिन्हें पहली मुलाकात में पूछना बिल्कुल न भूलें। 

 

 

1. कितनी है सैलरी?
यह सवाल करते हुए अक्सर लड़कियां हिचकिचाती हैं लेकिन यह समय हिचकिचाने का नहीं हैं। पहली मुलाकात में यह सवाल जरूर पूछे कि आपकी सैलरी कितनी है और इससे आपके घर का खर्च आसानी से चल जाएंगा या नहीं। 

 

2. कैसा था पहला रिश्ता?
मॉडर्न समय में हर किसी की शादी से पहले कोई न कोई गर्लफ्रैंड होती है। ऐसे में पहली मुलाकात के समय उसके बारे में जरूर पूछे और यह सवाल भी करें कि उन्होंने उसके साथ अपना रिश्ता क्यों तोड़ा। 

 

3. महीने का खर्च कितना?
शादी से पहली मुलाकात में लड़के से उसके खर्चे के बारे में भी पूछ लें। अगर आप सीधे तौर पर इस सवाल को नहीं पूछना चाहती तो उसकी पसंद-नापंसद और हॉबीज के बारे में पूछें। इन सवालों के जरिए ही आप उनके खर्चों का अंदाजा लगा सकते हैं। 

 

4. कितनों को किया रिजेक्ट?
यह बहुत ही जरूरी सवाल हैं। पहली मिटिंग में अपने होने वाले पार्टनर से जरूर पूछे कि उसने आज तक कितनी लड़कियों या लड़कों को रिजेक्ट किया। 

 

5. क्या माता-पिता तुम पर निर्भर हैं?
शादी के बाद अक्सर इस बात को लेकर झगड़े होते हैं। इसलिए अपने पार्टनर से जरूर पूछे कि 'क्या फैमिली आर्थिक रुप से तुम पर निर्भर हैं?' 

 

6. कितने बच्चे चाहिए?
अरैंज मैरिज से पहले मुलाकात का मतलब है कि आप एक-दूसरे को अच्छे से जान सकें। इसलिए शादी से पहले यह सवाल करना बहुत जरूरी है कि आगे फैमिली बढ़ाने की क्या प्लानिंग हैं।  
 

Related News