20 APRSATURDAY2024 7:05:00 AM
Nari

प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को घूमाते नजर आए Arjun, पहली पत्नी को अभी नहीं दिया तलाक

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 27 Apr, 2019 06:18 PM
प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को घूमाते नजर आए Arjun, पहली पत्नी को अभी नहीं दिया तलाक

एक्टर अर्जुन रामपाल पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों अर्जुन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने तीसरी बार पिता होने की जानकारी दी। अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की बेबी बंप के साथ फोटो शेयर की।

6 महीने से प्रेग्नेंट हैं अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला

फोटो के साथ अर्जुन ने लिखा, 'तुम्हारे साथ एक नई शुरुआत, बेबी इस बेबी के लिए शुक्रिया ।' गैब्रिएला 6 महीने से प्रेग्नेंट हैं। हाल में ही अर्जुन गैब्रिएला के साथ स्पॉट हुए। इस दौरान गैब्रिएला बेबी बंप फ्लॉट करती दिखाई दी। गैब्रिएला ने व्हाइट कलर की वन पीस ड्रेस वियर की थी, जिसके साथ उन्होंने ऑरेंज कलर का जैकेट पहना हुआ था। वहीं, अर्जुन कैजुअल लुक में दिखें। प्रेग्नेंसी की खबर के बाद ये अर्जुन और गैब्रिएला का पहला पब्लिक अपीयरेंस है। 
PunjabKesari, arjun rampal

बता दें कि पिछली रात अर्जुन अपनी दोनों बेटियों मायरा और माहिका के साथ डिनर पर पहुंचे थे, जिससे लगता है कि उनकी बेटियों को गैब्रिएला से कोई दिक्कत नहीं है। 
PunjabKesari

एक्स वाइफ मेहर ने दिया रिएक्शन

अर्जुन के तीसरी बार पिता बनने की खबर पर उनकी एक्स वाइफ मेहर का रिएक्शन सामने आया है। मेहर की एक दोस्त ने कहा कि उन्होंने इस तथ्य को स्ट्रॉन्गली एक्सेप्ट कर लिया है। आगे उन्होंने कहा कि भले ही वे अर्जुन से अलग हो गई हों लेकिन उन्हें पता है कि उनके एक्स-हसबैंड अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।  "दोनों अभी सेपरेशन की फाइनेंशियल टर्म्स पर काम कर रहे हैं। लेकिन मेहर बहुत अच्छी मां हैं और अपने बच्चों के लिए बेहतर करना चाहती हैं।"

बता दें कि गैब्रिएला अफ्रीकी मॉडल हैं और वह अर्जुन से 14 साल छोटी हैं। अभी दोनों ने शादी नहीं की। पिछले साल ही मेहर और अर्जुन अलग हुए है। दोनों के अलग होने के बाद अर्जुन की नजदीकियां गैब्रिएला से बढ़ी।

Related News