20 APRSATURDAY2024 2:48:10 AM
Nari

फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में अर्जुन कपूर ने सुशांत को किया था रिप्लेस, वायरल ट्वीट देख भड़के यूजर्स

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 25 Jun, 2020 03:01 PM

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ चुकी हैं। उनके फैंस लगातार स्टार किड्स और इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच अब यह खबर सुनने को मिली है कि बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म में रिप्लेस किया था। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्टर अर्जुन कपूर का है।

फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में अर्जुन कपूर ने सुशांत को किया था रिप्लेस

दरअसल, फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में अर्जुन कपूर से पहले सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट किया गया था। इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो चुकी थी लेकिन बाद में सुशांत की जगह अर्जुन कपूर को फिल्म में ले लिया गया था। आपको बता दें कि चेतन भगत के एक पुराने ट्वीट से यह बात सामने आई है। चेतन भगत ने इस फिल्म की घोषणा होने के बाद एक ट्वीट किया था। ट्वीट में चेतन ने लिखा था, 'मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि सुशांत सिंह राजपूत मोहित सूरी की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में नजर आने वाले हैं।'ये ट्वीट साल 2015 में किया गया था लेकिन अब यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
PunjabKesari

ट्वीट देख भड़के यूजर्स

एक यूजर ने भगत के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, “तो फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में सुशांत होने वाले थे, लेकिन अंत में स्टारकिड अर्जुन कपूर को फिल्म दे दिया गया. आखिर किस वजह से?”
PunjabKesari

एक नहीं कई फिल्मों में किया रिप्लेस

आपको बता दें कि फिल्म 'फितूर'भी पहले सुशांत को ही ऑफर हुई थी लेकिन बाद में आदित्य रॉय कपूर को रोल मिला। यही नहीं, आदित्य चोपड़ा ने 'बेफिक्रे' में सुशांत को लेने का वादा किया जिसे बाद में यह फिल्म रणवीर सिंह को दे दी गई।

इन सब ट्वीट्स के वायरल होते ही एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का गुस्सा बढ़ गया है। अब इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है। इन ट्वीट्स पर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि सुशांत की कई फिल्में नेपोटिज्म की भेंट चढ़ गई। 
PunjabKesari
आपको बता दें कि 14 जून को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी। सुशांत की मौत के बाद उनके फैंस इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं है कि वह एेसा कदम उठा सकते है। उनका मानना है कि सुशांत फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों से परेशान थे जिस वजह से उन्होंने मौत को गले लगाया। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की उनका मर्डर हुआ है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि उनकी मौत दम घुटने की वजह से हुई है। रिपोर्ट में पाया गया कि यह आत्महत्या का ही मामला है। आखिर सुशांत ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।
 

Related News