कल यानी 9 जून को सोनम कपूर ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया। बर्थडे से एक दिन पहले सोनम ने फैमिली के साथ डिनर पार्टी रखी और केट काटाकर बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसके बाद सोनम ने कल अपना बर्थडे बैश रखा जिसमें परिवार के सदस्यों से लेकर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने शिरकत की। इस मौके पर सोनम के पति आनंद आहूजा, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, अनन्या पांडे, वरुण धवन, शनाया कपूर, करण जौहर, करिश्मा कपूर सहित कई सितारे मौजूद रहे।
बात अगर बर्थडे गर्ल सोनम के लुक की करें तो उन्होंने व्हाइट डीपक्लीवेज शर्ट के साथ सिल्वर मेटेलिक स्कर्ट पहनी जिसके साथ उऩ्होंने लाइटवेट चौकर नेकलेस पहना जो सोनम को अट्रेक्टिव दिखा रहा था।
बात आनंद अहूजा की करें तो वो कैजुअल में नजर आए। सोनम कपूर के अलावा पार्टी में जो एक्ट्रेस लाइमलाइट बटौर रही है वो मलाइका अरोड़ा।
सोनम के बर्थडे बैश पर मलाइका ने डिजाइनर रोहित बल की व्हाइट फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी पहनी जिसके साथ उऩ्होंने हैवी चौकर नेकलेस और ओवरसाइज्ड मांगटीका कैरी किया।
हाथ में उन्होंने इम्ब्रॉयडर्ड क्लच पकड़ा जो उन्हें ग्लैसफुल लुक दे रहा था। बता दें कि पार्टी में मलाइका एकमात्र ऐसी गेस्ट थी जिन्होेंने ट्रैडीशनल में कहर ढाया। नहीं तो बाकी सभी सितारें वेस्टर्न ड्रैस कोड में नजर आए।
करिश्मा इस दौरान चेक्ड ड्रैस में कैजुअल दिखीं जबकि जाह्नवी व्हाइट शॉर्ट वनपीस ड्रैस में हॉट नजर आईं।
वहीं बहन खुशी फ्लोरल थाई हाई ड्रैस में नजर आईं। शनाया कपूर और अन्नया भी कुछ कम नहीं लग रही थी।
पार्टी में वरुण धवन और अर्जुन भी कैजुअल कपड़ों में नजर आए।
सोनम ने सभी के साथ खूब मस्ती की और अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।