अगर बात फैशन की हो रही हैै तो उसमें लड़कियों के फैशन जिकर न किया जाए ऐसा कभी हो नहीं सकता। फैशन के मामले में लड़कियां सबसे आगे नजर आती हैं। मार्कीट में कपड़ों का कोई लेटेस्ट डिजाइन्स आया नहीं होता, लड़कियां में उसकी डिमांड तेजी से बढ़ जाती हैं।
दरअसल, मॉडर्न समय में हर लड़की खुद को ट्रैंड के हिसाब से मेटेेंन रखना चाहती हैं। यह बात सही है कि लड़कियों का फैशन आए दिन बदलता है। लड़कियां हमेशा लेटेस्ट ट्रैंड के टिप्स बॉलीवुड दीवाज से ही लेती है जिनका स्टाइल वह फुल ऑन कॉपी करती हैं। अगर बात बॉलीवुड दीवाज की फैशन की हो रही तो आपको बता दें कि इन दिनों वाइड लेग्ड पेंट का क्रेज दीवाज में खूब देखने को मिल रहा हैं। कोई इवेंट हो या फिर डिनर डेट, दीवाज का अलग-अलग तरीके से वाइड लेग्ड पेंट पहने स्पॉट किया जा रहा है जो उनका लेटेस्ट ट्रैंड बना चुका हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से लेकर बॉलीवुड फैशनिस्ता सोनम कपूर तक इसे ट्राई कर रही हैं।
स्टाइलिश के साथ कंफर्टेबल आउटफिट
इस मौसम में लड़कियां ट्रैंडी के साथ कंफर्टेबल कपड़ों की चूज करती है जिसमें वह आसानी से वियर कर कहीं भी आ-जा सकें। इसके लिए बैस्ट आउटफिट है वाइड लेग्ड पेंट। जो लेटेस्ट फैशन ही नहीं कंफर्टेबल भी हैं जो आपको स्टाइलिश लुक भी देगी।
हर तरह के टॉप के साथ करें वियर
क्रॉप टॉप हो या सिंपल टी-शर्ट, आप बॉलीवुड दीवाज की तरह वाइड लेग्स पेंट के साथ इन्हें आसानी से पहन सकती है जो आपको फैशनेबल लुक भी देगी। वाइड लेग्ड पेंट आप शॉर्ट व लॉन्ग भी ट्राई कर सकती है वो आपकी पसंद है।