25 APRTHURSDAY2024 6:33:24 AM
Nari

‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ के अलावा दुनिया के ये 5 स्टैचू भी हैं फेमस

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 01 Nov, 2018 02:37 PM
‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ के अलावा दुनिया के ये 5 स्टैचू भी हैं फेमस

भारत में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा यानि ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ का बुधवार को अनावरण कर दिया गया है। इस प्रतिमा की ऊंचाई 182 मीटर यानि 522 फिट की है। इसे बनाने वाली कंपनी लार्सन एंड टुब्रो ने दावा किया कि स्टैचू ऑफ यूनिटी वर्ल्ड की सबसे ऊंची प्रतिमा है और इसे महज 33 माह के रिकॉर्ड कम समय में बनकर तैयार हुई है जबकि स्टैचू ऑफ यूनिटी से पहले 'चीन की स्प्रिंग टेंपल बुद्धा' की मूर्ति बनाने में 11 साल का समय लगा था। जिसका स्थान अब सरदार पटेल की प्रतिमा ने ले लिया है। 

भारत के अलावा 5 स्टैचू ऐसे हैं जो दुनिया भर में मशहूर है। आइए जानें इसकी  खासीयत। 

1. स्प्रिंग टेंपल बुद्धा, चीन
चीन के हेनान प्रांत में लूसान नामक स्थान पर 'स्प्रिंग टेंपल बुद्धा’ का स्टैचू 2002 में स्थापित किया गया था। इस मूर्ति की ऊंचाई 153 मीटर है। 
PunjabKesari

2. क्राइस्ट द रीडीमर, ब्राजील
यह स्टैचू ब्राजील के रियो डी जिनेरियो में स्थित है। इसकी स्थापना 1931 में की गई थी। ईसा मसीह का यह स्टैचू 39.6 मीटर ऊंचा है। लोग दूर-दूर से इसे देखने आते हैं। 
PunjabKesari

3. स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी, अमेरिका
स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी दुनिया भर में मशहूर है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित इस स्टैचू की ऊंचाई 93 मीटर है। 
PunjabKesari

4. उशिकू दायबुत्सू, जापान  
साल 1995 में स्थापित भगवान बुद्ध की यह मूर्ति जापान के उशिकू में स्थित है। इसकी ऊंचाई 120 मीटर है। 
PunjabKesari

5. द मदरलैंड काल्स, रूस
रूस के वोल्गोग्रैड में स्थित इस मूर्ति की स्थापना 1967 में की गई थी। इसकी ऊंचाई 85 मीटर है। 
PunjabKesari


 

Related News