19 APRFRIDAY2024 9:20:06 AM
Nari

सुंदरता बढ़ाने के अलावा प्लास्टिक सर्जरी मिलता है यह फायदा

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 20 Jul, 2019 02:15 PM
सुंदरता बढ़ाने के अलावा प्लास्टिक सर्जरी मिलता है यह फायदा

सुंदरता बढ़ाने और चेहरा बदलने के लिए अक्सर लोग प्लास्टिक सर्जरी (Plastic Surgery) का सहारा लेते हैं। मगर हकीकत में यह किसी दुर्घटना अथवा बीमारी के कारण चेहरा बिगड़ने से अपना आत्मविश्वास गवां चुके लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

अगर बात आम लोगों की करें तो उनके लिए प्लास्टिक सर्जरी का ज्ञान फिल्मों और टीवी सीरियल में कहानी को नया मोड़ देने के लिए मुख्य किरदार का चेहरा बदलने या फिर किसी बड़े स्टार का अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल करने तक ही सीमित है। मगर एक्सपर्ट का कहना है कि कई मामलों में यह जीवनदान का काम करती है। ऐसे में प्लास्टिक सर्जरी को सिर्फ सुंदरता से जोडऩा ठीक नहीं है।

 

सर्जरी से बढ़ता है आत्मविश्वास

यह शरीर के किसी अंग को सुधारने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दुर्घटनाओं अथवा गंभीर बीमारियों के शिकार लोगों को इसके जरिए उनका खोया चेहरा मोहरा ही नहीं बल्कि खोया आत्मविश्वास भी वापस लौटाया जा सकता है।

PunjabKesari

सर्जरी के मामले में काफी आगे है भारत

हमारे देश में प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में काफी तरक्की हुई है और आंकड़े बताते हैं हमारा देश प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में दुनिया का विश्वसनीय स्थान बनता जा रहा है। बता दें कि प्लास्टिक सर्जरी करवान के मामले में भारत चौथे स्थान पर है जबकि अमेरिका ब्राजील और चीन पहले-दूसरे स्थान पर है। इतना ही नहीं, भारत में प्लास्टिक सर्जरी का बाकाार 30 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। हालांकि यहां प्लास्टिक सर्जरी करवाने वालों में 10% विदेशी होते हैं।

PunjabKesari

कॉस्मेटिक और प्लास्टिक सर्जरी में फर्क

एक्सपर्ट के मुताबिक, यूं तो कॉस्मेटिक सर्जरी प्लास्टिक सर्जरी का ही एक हिस्सा है, लेकिन इन दोनों में फर्क की बात करें तो कॉस्मेटिक सर्जरी पूरी तरह शरीर के किसी अंग के सौंदर्य पर केन्द्रित होती है। इसमें इन अंगों को मनचाहा आकार देना शामिल है। वहीं, किसी घटना, चोट के कारण बिगड़े चेहरे को ठीक करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया जाता है। इसके अलावा किसी दुर्घटनावश चमड़ी के जलने अथवा क्षतिग्रस्त होने पर प्लास्टिक सर्जरी के जरिए उस हिस्से को ठीक किया जाता है। ऐसी सर्जरी कई चरणों में की जाती है। वहीं प्लास्टिक सर्जरी के जरिए सिजेरियन के दागों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। कुछ मामलों में लिंग परिवर्तन की स्थिति में प्लास्टिक सर्जरी के माध्यम से शरीर की क्राफ्टिंग भी होती है।

मिलता है मनचाहा बदलाव

कॉस्मेटिक सर्जरी फायदा यह है कि इससे आप अपने मनचाहा बदलाव पा सकते हैं। इसके जरिए आप नाक, चेहरे, गाल, कान, ठुड्डी, होंठ और ब्रेस्ट को परफेक्ट शेप दे सकते हैं। वहीं कई लड़कियां स्किन लाइटनिंग यानि सांवले रंग को गोरा बनाने वाली सर्जरी भी करवाती हैं। इसके अलावा कुछ लोग चश्मे से छुटकारा पाने के लिए लेजर आई सर्जरी भी करवाते हैं।

PunjabKesari

फायदा नहीं, नुकसान भी पहुंचाती है सर्जरी

सर्जरी से जहां आप अपना मनचाहा रंग-रूप पा सकते हैं वहीं कई बार यह हानिकारक भी हो सकती है। जी हां, अगर सर्जरी करते समय जरा-सी लापरवाही हो जाए तो आपका चेहरा खराब भी हो सकता ह। वहीं कई बार इसके कारण शरीर में हार्मोन भी असंतुलित हो जाते हैं, जिससे त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा इससे स्किन रैशेज, खुजली, जलन की समस्या भी हो सकती है।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News