राखी एक एेसा त्यौहार है जिसका बहनों को बेसब्री से इंतजार रहता। इस दिन वह अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं। कुछ लड़कियां तो अपने रियल भाई के होते हुए भी मुंह बोले भाई को राखी बांधती हैं। एेसा आम लड़कियां ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी करते हैं। कोई रिश्ता ना होने के बावजूद भी वे इस दिन एक-दूसरे से जरूर मिलते हैं।
तो आइए जानते हैं वह कौन सी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जो अपने मुंह बोले भाई को राखी बांधती हैं।
1. ऐश्वर्या राय और सोनू सूद
पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस एेश्वर्या राय एक्टर सोनू सूद को अपना भाई मानती हैं। हालांकि उनका रियल ब्रदर भी है मगर फिर भी वह हर साल सोनू के हाथों पर राखी बांधती हैं।
2. श्वेता रोहिरा और सलमान खान
हर बात तो हम सभी जानते हैं कि सलमान खान की दो बहने हैं अर्पिता और अलवीरा। मगर इन दोनों के अलावा उनकी 1 और बहन है। दरअसल श्वेता रोहिरा सलमान की मुंह बोली बहन है। यहां तक श्वेता का कन्यादान भी सलमान खान ने ही किया था।
3. दीपिका पादुकोण और जलाल
दीपिका पादूकोण का असल जिंदगी में कोई भाई नहीं है। वह अपने बॉडीगॉर्ड जलाल को अपना भाई मानती हैं। अपने सिक्योरिटी गार्ड को ही वह राखी भी बांधती हैं।
4. कैटरीना कैफ और अर्जुन कपूर
आपको जानकर हैरानी होगी की कैटरीना-अर्जुन को अपना भाई मानती हैं। इन दोनों को पहली बार सलमान ने ही मिलवाया था। कैट ने सिर्फ एक बार ही अर्जुन को राखी बांधी हैं लेकिन आज भी वह उन्हें अपना भाई मानती है।
5. गौरी और साजिद खान
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान फिल्म डायरैक्टर साजिद खान को अपना भाई मानती है। वह हर साल उनकी कलाई पर राखी भी बांधती हैं। वही दूसरी ओर फराह खान और शाहरुख खान बहुत अच्छे दोस्त हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP