बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली पिछले साल आज के दिन ही शादी के बंधन में बंधे थे। 11 दिंसबर 2017 को दोनों ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। आज दोनों अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर विराट ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की।
वहीं अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी का वीडियो शेयर कर फैन्स को सरप्राइज दिया। वीडियो में विरुष्का जयमाला से लेकर सिंदूर भरने की रस्म और फेरे लेते दिखाई दे रहे हैं।
अनुष्का ने वीडियो के साथ लिखा - 'जब समय बहुत जल्दी बीतता जा रहा हो और आपको उसका एहसास तक न हो तो वो जगह आपके लिए स्वर्ग ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि मैंने बहुत अच्छे इंसान से शादी की है।'
32 दिन में तैयार हुआ था अनुष्का का वेडिंग लहंगा
शादी में सबकी निगाहें अनुष्का-विराट के वेडिंग आउटफिट्स पर थी। शादी में अनुष्का ने डिजाइनर सब्यसाची की हेरिटेज डायमंड ज्वैलरी और उन्हीं के द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा पहना था।
उनके लहंगे को तैयार करने में 32 दिन लगे थे।
ऑस्ट्रेलिया में मनाएंगे पहली एनिवर्सरी
शादी के एक साल बाद भी दोनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच अच्छा बैलेंस बनाए हुए हैं।
कपल कई इवेंट्स पर एक-साथ स्पॉट होते हैं। बिजी समय से टाइम निकालकर दोनों इस स्पेशल डे को एकसाथ सेलिब्रेट करेंगे। यह कपल अपनी शादी की पहली सालगिरह ऑस्ट्रेलिया में मनाएंगे।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP