16 APRTUESDAY2024 10:22:05 PM
Nari

'बल्‍जिंग डिस्‍क' की प्रॉब्लम में फंसी अनुष्का, जानें क्या है यह बीमारी

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 06 Sep, 2018 05:53 PM
'बल्‍जिंग डिस्‍क' की प्रॉब्लम में फंसी अनुष्का, जानें क्या है यह बीमारी

फिटनेस को लेकर हर कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस के डाइट प्लान को फॉलो करना पसंद करता है। कई बार अच्छी डाइट और फिटनेस के चलते भी ये स्टार्स किसी न किसी गंभीर रोग के शिकार हो जाते हैं। फेसम एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों बल्जिंग डिस्क की बीमारी से जूझ रही है। इस रोग में रीढ़ की हड्डी से शुरू होकर शरीर के कई बाकी अंगों में बहुत दर्द होता है और इससे मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। जानें क्या है यह बीमारी और इसका कारण। 

 


क्या है बल्जिंग डिस्‍क ?
इसे हर्नियेटेड डिस्क के नाम से भी जाना जाता है। यह बीमारी नर्व सिस्टम को प्रभावित करती है। जो लोग लगातार एक ही जगह पर बैठे रहते हैं, वे इस बीमारी का शिकार हो सकते हैं। यह दो तरह की हो सकती है, अगर हर्नियेटेड डिस्क लोअर बैक में है तो इसका दर्द नितंबों के साथ-साथ जांघों में जाना शुरू हो जाता है। अगर यह परेशानी गर्दन में है तो कंधे और हाथ में भी इसका दर्द बढ़ने लगता है। 


किस तरह करें इलाज
शरीर के ऊपरी या फिर नीचले हिस्से में बल्जिंग डिस्क की समस्या होने पर बिना देरी किए डॉक्टरी जांच जरूर करवाएं। डॉक्टरी परामर्श से दवाई शुरू करनी बहुत जरूरी है। 
कई बार बीमारी गंभीर रूप से बढ़ जाने पर इसकी सर्जरी भी करवानी पड़ती है। वहीं, हालात को देखते हुए फिजियोथेरेपी से भी इसका इलाज करवाने की सलाह दी जाती है। इससे धीरे-धीरे मांसपेशियों में लचीलापन आने के साथ-साथ दर्द से भी बहुत आराम मिलता है। 


करें ये काम
इस समय एक्टिव रहने की बहुत जरूरत होती है। व्यायाम, वॉकिंग, योगा, स्विमिंग के अलावा हल्की एक्सरसाइज करने से फायदा मिलता है। रोजाना कम से कम 40-45 मिनट ये काम जरूर करें। लगातार एक ही जगह पर बैठना अवॉइड करें। 


डाइट का रखें ख्याल
सबसे पहले अपने बैठने का तरीका बदलें। सही तरीके से बैठने से बहुत फायदा मिलता है। अपनी डिस्क पर कम दवाब डालें, इसके साथ ही शरीर का वजन बढ़ने न दें। पने आहार में फल सब्जियां शामिल करें और मसालेदार खाना,जंक फूड, बाजारी चीजें खाने से परहेज करें।  

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News