वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' प्रमोशन शुरू हो गई हैं। फिल्म में वरुण एक दर्जी और अनुष्का एक एम्ब्रोइडर का रोल निभा रही है। इन दोनों का किरदार भारतीय कारीगरी का है जो दुनिया भर में प्रसिद्ध है। हाल ही में अनुष्का एक इवेंट में अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए पहुंची।
इस दौरान अनुष्का ने हैंडमैड क्लोथिंग लेबल ilovepero की व्हाइट फ्लोरल प्रिंटेड मैक्सी ड्रैस पहनी, जिसके साथ उन्होंने फिजी गोबलेट की व्हाइट इम्ब्रॉयडर्ड पंजाबी जूती पहनी जो उनके लुक को परफैक्ट बना रही थी। मेकअप की बात करें तो अनुष्का ने लाइट मेकअप व न्यूड लिप शेड और माथे पर छोटी सी बिंदी लगाई हुई थी। वहीं उनका का हेयरस्टाइल उन्हें और भी सूट कर रहा था।
जो भी हो लेकिन अनुष्का का प्रमोशन स्टाइल समर सीजन के लिए सबसे बैस्ट ऑप्शन है क्योंकि इस सीजन में व्हाइट व फ्लोरल प्रिंट खूब पसंद किया जाता है, दूसरा यह कलर व प्रिंट कूल लुक भी देता हैं। अगर आप भी मैक्सी ड्रैस पहनने की शौकीन है तो अनुष्का के इस लुक से कुछ टिप्स ले सकती हैं।