बॉलीवुड इंडस्ट्री और खेल नगरी की सबसे फेमस जोड़ी विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को एक खुशखबरी दी है। जी हां...विराट और अनुष्का के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है और इसकी जानकारी खुद अनुष्का और विराट ने अपने फैंस को दी है।
अनुष्का ने शेयर की तस्वीर
विराट के साथ अनुष्का ने एक तस्वीर शेयर जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा ,' और फिर, हम तीन होने वाले हैं ! जनवरी 2021 तक बेबी आ रहा है।'
विराट ने भी किया ट्वीट
इस तस्वीर को विराट ने भी अपने ट्वीटर पर शेयर किया और लिखा ,' और फिर, हम तीन होने वाले हैं ! जनवरी 2021 तक बेबी आ रहा है।'
फैंस दे रहे बधाईयां
इस पोस्ट के बाद विराट और अनुष्का के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं सेलेब्स भी नन्हे मेहमान का इंतजार कर रहे हैं।