23 APRTUESDAY2024 6:56:45 AM
Nari

एक्ट्रेस नहीं जर्नलिस्ट बनना चाहती थी अनुष्का, इस बाबा को मानती हैं अपना गुरू

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 01 May, 2019 09:34 AM
एक्ट्रेस नहीं जर्नलिस्ट बनना चाहती थी अनुष्का, इस बाबा को मानती हैं अपना गुरू

बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक अनुष्का शर्मा आज अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अपने छोटे से करियर में अनुष्का ने जो मुकाम हासिल किया है वे सभी के बस की बात नहीं। 1 मई, 1988 को अयोध्या में जन्मी अनुष्का ने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया। 

मॉल में शॉपिंग करते मिला मॉडलिंग का ऑफर

मॉडलिंग के लिए अनुष्का को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। एक बार वह बेंगलुरु के एक मॉल में शॉपिंग कर रही थीं। इसी दौरान मशहूर फैशन डिजायनर वेंडल रॉडिक्स की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने अनुष्का को लैक्मे फैशन वीक में रैंपवॉक का ऑफर दिया।
PunjabKesari, anushka sharma

एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी जर्नलिस्ट 

कम लोग ही जानते हैं कि अनुष्का एक्ट्रेस नहीं बल्कि जर्नलिस्ट बनना चाहती थी। अनुष्का ने आदित्य चोपड़ा निर्देशित फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। अनुष्का ने हर तरह के किरदारों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से सबका दिल जीता।

इस बाबा को अपना धार्मिक गुरू मानती हैं अनुष्का

अनुष्का शर्मा ने हरिद्वार स्थित अनंत बाबा को अपना गुरु माना है। अनंत बाबा अनुष्का की माता के भी गुरु है। अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की थी। इस शादी के अनुष्ठान अनंत बाबा ने किए थे। यहीं नहीं अपनी पहली फिल्म पहले भी अनुष्का ने अनंत बाबा के आश्रम में अनुष्ठान किया था।
PunjabKesari

बचपन से एक-दूसरे को जानते थे अनुष्का-विराट 

दिसंबर 2017 में अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से गुपचुप तरीके से शादी की। दोनों की लवस्टोरी में एक ऐसा राज छिपा है जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की दादी उर्मिला का कहना है कि, 'अनुष्का और विराट आज से नहीं बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। पूरा परिवार विराट को अच्छे से जानता है। अनुष्का जब छोटी थी, विराट के घर आने पर उसके साथ खूब क्रिकेट खेला करती थी।

विराट से रिश्ते के सवाल पर अनुष्का की दादी ने कहा, अनुष्का के पिता सैन्य अधिकारी रहे हैं। उनके बेंगलुरु में रहने के दौरान पोता (अनुष्का का भाई) कर्णेश क्रिकेट खेलता था। उस वक्त विराट भी टीम में उसके साथ था। तब विराट कई बार कर्णेश के साथ घर आया करता था। 

बता दें कि अनुष्का के बर्थ डे को खास बनाने के लिए पति विराट कोहली ने कुछ खास प्लान किया है। क्योंकि अभी आईपीएल चल रहा है तो विराट ने अनुष्का के लिए सेलिब्रेशन का तरीका बदलते हुए वह इस बर्थडे कुछ नया करने जा रहे हैं। अनुष्का ने अपने बर्थडे पर कोई पार्टी या आउटिंग के बजाय इस साल अपना जन्मदिन बहुत ही शांत तरीके से और एकांत में मनाने का फैसला किया है।

Related News