बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'सुई धागा' को लेकर चर्चा में है। फिल्म में उनके साथ कोस्टार एक्टर वरुण धवन है। फिल्म 28 सिंतबर को रिलीज होने वाली है। एेसे में दोनों स्टार्स फिल्म की प्रमोशन में बिजी है।
हाल में दोनों फिल्म को प्रमोट करने के लिए रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के सेट पर पहुंचे, जहां दोनों चिक लुक में दिखाई दिए। अनुष्का ने ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप आउटफिट वियर किया था। सिंपल हेयर और मिनिमम मेकअप उनकी लुक को पूरा कर रहे थे। वहीं, वरुण धवन इस दौरान रेड शर्ट और ग्रे पैंट्स में दिखे, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग शूज पहने थे।
बता दें कि नेहा कक्कड़ इस शो को जज कर रही है। नेहा ने व्हाइट कलर की ड्रैस पहनी थी, जिसमें वह खूबसूरत लग रही थी।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP