20 APRSATURDAY2024 3:07:55 AM
Nari

अनुपम खेर ने दी परिवार की हेल्थ अपडेट, बोले- मां को नहीं पता वे कोरोना पाॅजिटिव हैं

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 15 Jul, 2020 12:06 PM
अनुपम खेर ने दी परिवार की हेल्थ अपडेट, बोले- मां को नहीं पता वे कोरोना पाॅजिटिव हैं

बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कोरोना वायरस के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते दिनों बच्चन फैमिली के कोरोना पाॅजिटिव आने के साथ ही एक्टर अनुपम खेर के परिवार के सदस्य भी वायरस से संक्रमित पाए गए थे। खुद अनुपम खेर ने इस बात की जानकारी दी थी। 

अनुपम खेर ने दी परिवार की हेल्थ अपडेट

उन्होंने बताया थ कि उनकी मां, भाई, भाभी और भतीजी कोरोना पाॅजिटिव निकले हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने परिवार की हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह कहते हैं कि बीते दिनों मां, राजू, भाभी और मेरी भतीजी के कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद से में ठीक होने की कोशिश कर रहा हूं। अनुपम बताते हैं कि उनकी मां, भाई-भाभी और भतीजी की सेहत काफी बेहतर है।

 

मां को नहीं पता कि वे कोरोना पाॅजिटिव हैं

अनुपम खेर ने आगे बताया कि हर दिन आईसोलेशन वार्ड से उनकी मां उन्हें फोन करती हैं। रिश्तेदारों और अनिल कपूर समेत उनके बाकी दोस्तों के हालचाल के बारे में पूछती हैं। उन्होंने ये भी बताया कि अभी तक उनकी मां को उनके कोरोना पाॅजिटिव होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमने उन्हें कहा है कि ये केवल एक इन्फेक्शन हैै। हालांकि उनके आसपास के वातावरण से उन्हें ये एहसास जरूर हो गया होगा कि वो कोरोना से संक्रमित हैं।

PunjabKesari

बता दें बीते शनिवार अमिताभ और अभिषेक बच्चन कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद रविवार को अनुपम खेर के परिवार के स्दस्य भी कोरोना वायरस से संक्रमित निकले। उनकी मां को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जबकि उनके भाई-भाभी और भतीजी को घर पर ही क्वारंटाइन किया गया है।

Related News