25 APRTHURSDAY2024 3:21:03 PM
Nari

अनीता डोंगरे की न्यू कलेक्शन, जानिए क्या है खासियत ?

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 12 Oct, 2019 02:43 PM
अनीता डोंगरे की न्यू कलेक्शन, जानिए क्या है खासियत ?

अनीता डोंगरे के कलेक्शन हमेशा एक नई कहानी बताते है। उनके डिजाइन अपने आप में एक प्रेरणा है। इस बार अनीता ने 'धागा' नाम का कलेक्शन पेश किया है। जोकि 20 डिजाइनों का एक छोटा संग्रह है, बतादें कि SEWA (Self-Employed Women’s Association) की महिला कारीगरों के द्वारा यह कलेक्शन बनाया गया है। गांव की महिलाओं ने अपने हाथों से इसपर कढ़ाई की है। इन आउटफिट को बेहतरीन तरीके (रेशम और गोटा-पट्टी का काम) से तैयार किया गया है। इस कलेक्शन के पीछे अनीता की सोच बहुत ही उम्दा है। वो कहती है कि इस धागे से ही इस राष्ट्र के क्राफ्ट और हेरिटेज का जन्म हुआ है,इसी धागे से यह गांव की औरतें अपने आर्थिक स्वतंत्रता की नीव रखती है। चलिए आपको इस कलेक्शन की एक झलक दिखातें है। 

 

SEWA की महिला कारीगरों ने भी लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर अपना प्रदर्शन दिया था। 

PunjabKesari

सिंपल और सोबर रेशम और गोटा-पट्टी किया हुआ यह लाइट ब्लू शेड का लॉन्ग अनारकली कुर्ता बहुत खूबसूरत लग रहा है।  

PunjabKesari
ब्लैक वेलवेट फैब्रिक पर अलग रंगो की रेशम और गोटा-पट्टी की हुई कुर्ती और प्लाजो हर लड़की की पसंद बन रहा है। 

PunjabKesari
डेनिम-ब्लू पर रेशम और गोटा-पट्टी की हुआ यह कुर्ता और फ्लैट प्लाजो कम्फर्ट और फैशन का अच्छा कॉम्बिनेशन है। 


 

ब्लैक वेलवेट फैब्रिक पर अलग रंगो की रेशम और गोटा-पट्टी अनारकली कुर्ता बहुत ही यूनिक है। 

 

PunjabKesari
वाइन रेड पर अलग रंगो की रेशम और गोटा-पट्टी बहुत ही बेहतरीन है। 

PunjabKesari
चेरी रेड पर रेशम और गोटा-पट्टी का यह कॉम्बिनेशन इसे एक अलग ही लुक दे रहा है। 

PunjabKesari
रेडिश रेशम और गोटा-पट्टी फैब्रिक बाकियों से थोड़ा-सा अलग है। 

PunjabKesari
वाइन रेड पर ब्लू रंग की रेशम और गोटा-पट्टी इस अनारकली की शोभा बढ़ा रही है। 

PunjabKesari
व्हाइट पर ब्लू रंग की रेशम और गोटा-पट्टी वाला यह कुर्ता और प्लाजो बहुत सी लड़कियों का फेवरेट बनने वाला है। 

PunjabKesari
व्हाइट पर ब्लू रंग की रेशम और गोटा-पट्टी वाला यह अनारकली सूट बहुत ही खूबसूरत है। 

PunjabKesari
यह रेशम वाला वेलवेट जम्प-सूट ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों है। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News