बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने कल अपना 24 वां बर्थ डे सेलिब्रेट किया। 1995 को मुंबई में जन्मे आनंत मुकेश अंबानी के छोटे बेटे हैं। बता दें कि आज से 5 साल पहले अनंत का वजन 175 किग्रा हुआ करता था, जिस वजह से उन्हें कई बार ट्रोल होना पड़ा। अब मात्र 18 महीने में अनंत ने खुद को फिट किया।
अस्थमा के चलते बढ़ा वजन
नीता अंबानी ने एक प्रोग्राम में बताया था कि क्रॉनिक अस्थमा के चलते अनंत को हाई डोज की दवाएं लेनी पड़ती थीं, जिसकी वजह से उनका वजन इतना बढ़ गया। साल 2013 में आईपीएल का मैच था। नीता ने 18 साल के बेटे अनंत से कहा कि अगर मुंबई इंडियंस जीती तो तुम्हें ट्रॉफी लेने जाना होगा। अनंत ने ऐसा ही किया। ट्रॉफी लेते अनंत की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई और लोगों ने मजाक बनाया। खुद का मजाक बनने पर अनंत ने वेट कम करने का संकल्प लिया। 2016 में अनंत ने स्टिक रूटीन फॉलो कर मात्र 18 महीने में 108 किलोग्राम वजन कम किया।
फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना ने की मदद
फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना ने अनंत की मदद की। खबरों के मुताबिक, आज 12 सेशन्स के लिए उनकी फीस करीब 1.5 लाख रुपए है। वही, घर पर पर्सनल ट्रेनिंग के लिए वे 3.5 लाख से लेकर 5 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। विनोद बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से लेकर एक्टर जॉन अब्राहम तक के फिटनेस ट्रेनर रहे हैं।
ऐसे कम किया 108 किलो वजन
- रोजाना कार्डियो पर 21 किलोमीटर वर्कआउट
- वजन कम करने के लिए अनंत ने योग का भी सहारा लिया
- वेट ट्रेनिंग से कैलोरी बर्न होती है जिससे बॉडी मसल्स फिट होते हैं।
- बॉडी की स्टेबिलिटी बढ़ाने के लिए उन्होंने स्ट्रेचिंग की।
- फैट बर्न करने के लिए हाई इन्टेंसिटी कार्डियो एक्सरसाइज काफी मददगार है।
- वजन कम करने के लिए डाइट का सही होना बहुत जरूरी है। अनंत ने शुगरलेस और लो कार्बोहाइड्रेट डाइट को फॉलो किया। फास्ट फूड बिल्कुल बंद कर दिया।