16 APRTUESDAY2024 7:07:54 AM
Nari

अमिताभ बच्चन ने की बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद, जमकर हो रही है तारीफ

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 10 Oct, 2019 12:36 PM
अमिताभ बच्चन ने की बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद, जमकर हो रही है तारीफ

बॉलीवुड के शहंशाह माने जाने वाले अमिताभ बच्चन जितने अच्छे एक्टर है रियल लाइफ में उतने ही अच्छे इंसान भी हैं। हाल ही में उन्होंने बिहार में लगातार हुई बारिश के कारण आई बाढ़ से पीढ़ित लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए अमिताभ बच्चन ने 51 लाख रूपए की राशि दान देते हुए मुख्यमंत्री आपदा कोष में जमा करवाई हैं। 

PunjabKesari,nari

इस राशि के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक 4 अक्टूबर को एक पत्र लिख कर इस आपदा पर दुख जाहिर किया है। पीड़ितों के प्रति संवेदना व सहानुभूति जाहिर करते हुए उन्होंने पत्र में पीड़ितो की मदद करने के लिए कहा। 

 

बाढ़ से पीढ़ित लोगों की सरकार द्वारा भी लगातार मदद की जा रही है। उन्होंने जरुरत का समान पहुंचाया जा रहा है लेकिन बाढ़ से उस इलाके का इतना बुरा हाल है कि अब तक राज्य में 160 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इतना ही नही जैसे-जैसे राज्य का पानी नीचे उतर रहा है वहां पर बीमारियों का खतरा काफी बढ़ रहा हैं। इस समय राज्य में डेंगू व चिकनगुनिया से प्रभावित लोगों की संख्या 900 के पास पहुंच चुकी हैं। 

PunjabKesari,nari

वहीं अमिताभ बच्चे के वर्क की बात करें तो अभी छोटे पर्दे पर पर कौन बनेगा करोड़पति में दिखाई दे रहे हैं। वहीं बड़े पर्दे में हाल ही में 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' फिल्म रिलीज हुई हैं। इसके साथ ही वह रणबीर- आलिया के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे।
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News