25 APRTHURSDAY2024 5:35:38 PM
Nari

पत्थर के पहाड़ में बसा पूरा गांव,देखिए मजेदार तस्वीरें

  • Updated: 03 Jan, 2017 07:03 PM
पत्थर के पहाड़ में बसा पूरा गांव,देखिए मजेदार तस्वीरें

ट्रैवलिंग:दुनिया के कोने-कोने में कुदरती नजारों की कोई कमी नहीं है।यहां बेहद खूबसूरत जगहें हैं वहीं कुछ जगहोें को देख कर हम अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाते।आज हम प्राकृति नजारों की खूबसूरत,अजीबो-गरीब और अदभूत जगहों के बारे में बात कर रहे हैं। जिनको देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां पर जाते है। इन जगहों के बारे में जानकर आपका भी मन यहां पर जाने के लिए जरूर करेगा। 

1.Monsanto, Portugal
पुर्तगाल का यह गांव बहुत पुराना है। यहां की खूबसूरती इसे सबसे अलग बनाती है। पत्थरों के बीच बसे इस गांव को देखने का अपना अलग ही अनुभव है

2. Kawasan Falls,Philippines
फिलीपिंस में घने जंगल में Kawasan Falls खूबसूरत और अद्भभूत है। इसका पानी देखने में शीशे की तरह साफ लगता है। यहां पर लोग खूब मस्ती करते हैं। 

3. ब्राजील और अर्जेंटीना Lguazu झरना
यह झरना 275 से भी ज्यादा झरनों से मिल कर बनता है। इसकी खूबसूरती को देखने के लिए यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है। 

4. Maly Semyachik,Russia 
यहां पर ज्वालामुखी का कुदरती नजारा दुनिया में सबसे अनोखा और देखने में बहुत सुन्दर लगता है। यह रशिया के Siberia, Kamchatka के पूर्वी छोर पर स्थित है।

5.The Laja Falls,Chile
साऊथ अमरिका के Chile में Laja झरना बेहद खूबसूरत है। वैसे तो अमरीका में बहुत से झरने हैं लेकिन इस झरने का कुदरती नजारा सबसे अलग है। 

6. Canola Flower Fields,चीन
चीन में दूर-दूर तक फैले Canola Flower Fields देखने में इतने खूबसूरत हैं कि मानों जैसे अभी कुदरत ने यहां पर कोई चित्रकारी की हो। देखने में यह सरसों के खेत लगते हैं लेकिन कनोला फूलों के यह खेत लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। 

7.The Elephant Rock,Heimaey, Iceland 
यहां पर बिल्कुल हाथी के मुंह जैसे आकार की बड़ी चट्टान है। हरी काई से ढकी यह चट्टान बेहद अदभूत है। 
 

Related News